IPL: राजस्थान रॉयल्स ने सबसे पहले इस धुरंधर खिलाड़ी को किया रिटेन, जानिए पूरी रिपोर्ट

0
1403

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के नए सीजन के लिए तैयारिंया शुरू गई है। इसके तहत सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-्अपने खिलाड़ियों को रिटेन करना शुरू कर दिया है। इसके तहत राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें IPL 2022 के लिए रिटेन किया गया है। सैमसन प्रति सीजन 14 करोड़ रुपए के अनुबंध पर सहमत होने के बाद राजस्थान के कप्तान के रूप में बने रहेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार सैमसन उन खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर थे, जिन्हें रॉयल्स 30 नवंबर को रिटेंशन विंडो बंद होने से पहले रखना चाहता था।

Junior Hockey World Cup: भारत ने कनाडा को 13-1 से रौंदा, संजय की लगातार दूसरी हैट्रिक

IPL 2021 में संजू ने की शानदार बल्लेबाजी 

गौरतलब है कि संजू सैमसन 2018 में 8 करोड़ रुपए में रॉयल्स में शामिल हुए थे।  उन्होंने आईपीएल के‌ 14वें सीजन में कप्तानी भी सौंपी गई थी। हालांकि वह टीम को प्ले-ऑफ में नहीं ले जा सके। फिर भी उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 137 के स्ट्राइक-रेट से 484 रन बनाकर IPL 2021 के साफ का समापन किया।

National Shooting: सौरभ को 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता सोना 

RR इन खिलाड़ियों को भी कर सकती है रिटेन

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रिटेन कर लिया है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को भी RR द्वारा बनाए रखने की संभावना है। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स में से किसी एक को भी फ्रेंचाइजी अपने साथ रख सकती है।

WTC Point Table : टीम इंडिया को पछाड़ श्रीलंका पहुंची टॉप पर

KL Rahul पंजाब किंग्स छोड़ने को तैयार 

KL Rahul पंजाब किंग्स (PBKS) को छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और नई फ्रेंचाइजी लखनऊ उन्हें टीम में शामिल कर सकती है। हार्दिक और क्रुणाल को नई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी द्वारा संपर्क किया जा सकता है यदि वे मुंबई की ओर से रिटेन नहीं होते हैं।

मेगा ऑक्शन में जाएंगे श्रेयस

एक रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर रिटेन किए जाने की बजाय नीलामी पूल में जाना पसंद करेंगे, जबकि शिखर धवन भी दो नई टीमों की पसंद हो सकते हैं। पुरानी टीमों के लिए रिटेंशन की समय सीमा 30नवंबर तक है। वहीं, दो नई टीमों के लिए अपने खिलाड़ियों को चुनने का समय 1 से 25 दिसंबर तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here