IPL 2022: इस वजह से राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ सकते हैं Sanju Samson

0
1148

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स और उसके कप्तान संजू सैमसन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जानकार सूत्रों के अनुसार संजू ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। वह इसके इच्छुक नहीं हैं कि राजस्थान रॉयल्स उन्हें रिटेन करे। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि संजू सैमसन IPL 2021 में अपनी टीम की की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सूत्रों के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज किसी बात को लेकर परेशान हैं और उन्होंने टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अनफॉलो कर दिया है।

Cricket : साल 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

सैमसन ने टीम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को किया अनफॉलो 

वहीं, जब इस मामले पर फ्रेंचाइजी और कप्तान से पूछा गया तो दोनों ने ही इस मसले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के एक सूत्र ने इसके बारे में जानकारी दी। सूत्र ने कहा, हम नहीं जानते कि उन्होंने अनफॉलो क्यों किया, हमारा भविष्य उन्हीं के इर्द-गिर्द बना है, वह हमारी रिटेंशन लिस्ट में सबसे ऊपर थे, हम भी इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

T20 WC का पहला सेमीफाइनल आज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में होगी कांटे की टक्कर

Sanju Samson का अच्छा प्रदर्शन

IPL में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो लेकिन Sanju Samson लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। टीम में वापसी के बाद से सैमसन ने आईपीएल के प्रत्येक सीजन में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे। साल 2021 आईपीएल में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 484 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। IPL के 14वें सत्र में वह स्टीव स्मिथ की जगह टीम के कप्तान बनाए गए थे, लेकिन वह टीम का भाग्य नहीं बदल पाए। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें स्थान पर रही।

Chess : 72वें ग्रैंडमास्टर बने भारत के Mitrabha Guha

फ्रेंचाइजी को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़कर जाने के मूड में हैं। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2022 के सीज़न के लिए अपनी प्राथमिकता में रखा था। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के रॉयल खिलाड़ी रहे और उन्होंने आगे आकर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 93 मैच खेले और 2391 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने दो शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here