Dinesh Karthik ने अपने जुड़वा बच्चों के रखे विशेष नाम, तस्वीर की शेयर

0
449

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। दिनेश ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की है। उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल भी हैं। अभी कुछ दिन पहले समाप्त हुए IPL 2021 सीजन में दिनेश कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल रहे थे। अपने बच्चों की तस्वीर साझा करते हुए कार्तिक ने उनका नाम भी बताया है। दिनेश और दीपिका ने अपने बच्चों का नाम बहुत ही स्पेशल रखा है। उनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं।

T20 WC: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में भिड़ंत आज, हारने वाली टीम हो जाएगी बाहर

Dinesh Karthik ने लिखा हम तीन से पांच हो गए

Dinesh Karthik ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है।

T20 world cup: भारत के लिए पाकिस्तान से भी बड़ा खतरा न्यूजीलैंड, जानिए वजह

साल 2015 में हुई थी Dinesh Karthik की शादी 

Dinesh Karthik और दीपिका की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दो साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली। दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले 2007 में उनकी शादी उनके बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी। दोनों का 2012 में तलाक हुआ था। दिनेश इन दिनों कमेंट्री करते नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिनेश की कमेंट्री काफी पसंद की गई थी।

French Open: लोह कीन येव को हराकर लक्ष्य सेन तीसरे दौर में पहुंचे

भारत के लिए पाकिस्तान से भी बड़ा खतरा न्यूजीलैंड, जानिए वजह

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) में भारत को पाकिस्तान से मिली हार के बाद अब उसकी निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पर टिकी हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच दुबई में 31 अक्टूबर को यानी रविवार को खेला जाएगा। कोहली बिग्रेड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत जरूरी रहेगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम और फैंस के लिए कुछ ऐसे आंकड़े सामने निकलकर आ रहै हैं, जो वाकई में चिंता का विषय़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here