IPL 2021: Rituraj Gaikwad के पास विराट, धोनी और रोहित को पीछे छोड़ने का मौका

0
380

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 14वें सीजन का फाइनल मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के बीच आज शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। सीएसके को आज अपने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़(Rituraj Gaikwad)से काफी उम्मीदें होंगी। ऋतुराज आज यदि 24 रन बनाते हैं, तो वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।अब तक पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल सबसे ज्यादा 626 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ऐसे में दूसरे नंबर पर काबिज ऋतुराज के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का शानदार मौका है।

IPL 2021: T20 क्रिकेट में आज का मैच MS DHONI के लिए खास, बनाएंगे के ये रिकॉर्ड

… तो IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे Rituraj

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर Rituraj Gaikwad ने अब तक 603 रन बनाए हैं और वह दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। यदि ऋतुराज ऑरेंज कैप जीतते हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वो ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मार्श आईपीएल के पहले सीजन (2008) पंजाब के लिए खेलते हुए 616 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप विजेता बने थे। तब उनकी उम्र 25 साल थी। वहीं, इस समय ऋतुराज की उम्र 24 साल और आठ महीने है।

Uber Cup: क्वार्टर फाइनल में जापान ने भारत की दी मात

ये हैं विराट का रिकॉर्ड

इस सूची में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 आईपीएल में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। तब उनकी उम्र 27 साल और 6 महीने थी। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड (973) भी कोहली के नाम ही है। अब तक कोई भी बल्लेबाज इससे ज्यादा रन नहीं बना सका। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा अब तक ऑरेंज कैप ही हासिल नहीं कर सके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here