India vs England: क्या भारत तोड़ पाएगा 19 साल पुराना ये रिकॉर्ड

0
592

नई दिल्ली। India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होने जा रही है। लेकिन रिकॉर्ड बुक के आधार पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या भारत 19 साल पुराने एक खराब रिकॉर्ड को इस बार तोड़ पाएगा। आइए जानते हैं आखिर वो खराब रिकॉर्ड है क्या।

Tokyo Olympics: इस एक तैराक ने ही जीत लिए टोक्यो में 4 गोल्ड सहित 7 पदक

दरअसल, भारत इंग्लैंड में जब भी टेस्ट या वनडे सीरीज खेलने आया है। टीम के नामचीन बल्लेबाजों को भी संघर्ष ही करना पड़ा है। भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के हालात कभी रास नहीं आते हैं। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि इस बार विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज यहां क्या करिश्मा दिखा पाते हैं। इंग्लैंड की इन विपरीत परिस्थितियों में आज तक भारत के दो बल्लेबाज ही दोहरा शतक मार पाए हैं। पहले सुनील गावस्कर और दूसरे राहुल द्रविड। इंग्लैंड की धरती पर भारत की ओर से आखिरी दोहरा शतक राहुल द्रविड ने 2002 में लगाया था।

Tokyo Olympics: ये एथलीट बनी दुनिया की सबसे तेज महिला

पिछले 19 सालों से कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक नहीं मार पाया है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या टीम इंडिया अपने 19 साल से चले आ रहे इस रिकॉर्ड को बदल पाती है या नहीं। भारतीय बल्लेबाजों को अगर इंग्लैंड की धरती पर सफल होना है तो यहां क्रिज पर रूक कर और धैर्य से बल्लेबाजी करनी होगी। क्योंकि होम ग्राउंड पर इंग्लिश गेंदबाजों को जबर्दस्त स्विंग मिलती है।

India vs England: क्या कहते हैं बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

अगर टीम इंडिया में शामिल बल्लेबाजों के रिकॉर्ड पर गौर करें तो कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में कुल 1742 रन बनाए हैं। जबकि पुजारा ने 22 मैचों में 1472 रन बनाए हैं। बाकी बल्लेबाजों का इंग्लैंड के खिलाफ कोई विशेष रिकॉर्ड नहीं रहा है। विराट और पुजारा दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक ठोक चुके हैं लेकिन यह उन्होंने भारत की सरजमीं पर लगाया था। ऐसे में दोनों से यह कारनामा इंग्लैंड में भी दोहराए जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here