BCCI: अश्विन को खेल रत्न और धवन, राहुल को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश

0
998
BCCI recommends Khel Ratna to Ashwin and Arjuna Award to shikhar Dhawan, kl Rahul

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल रत्न के लिए 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। बीसीसीआइ ने जिन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए की है। उनमें एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है, जबकि चार पुरुष भारतीय खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नए खेल पुरस्कारों के लिए नाम मांगे थे।

WTC के दूसरे एडिशन में टीमों को ऐसे मिलेंगे अंक

खेल रत्न के लिए मिताली राज और आर अश्विन का नाम 

BCCI ने खेल रत्न के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान और महान महिला खिलाड़ी मिताली राज और भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को चुना है। वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त किए गए शिखर धवन, ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम भेजे हैं।

Wimbledon 2021: पहले मैच में चोटिल सेरेना विलियम्स ने टूर्नामेंट छोड़ा

खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की करेगा सिफारिश 

अभी खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश करेंगे और 29 नवंबर को महाहॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर इन खेल पुरस्कारों को दिया जाता है। हालांकि, इससे पहले एक लंबी प्रक्रिया इन पुरस्कारों के लिए चलती है। यही वजह है कि जून के आखिर में ही नामों की सिफारिश की जा रही है।

अभी तक मात्र चार क्रिकटरों को मिला खेल रत्न पुरस्कार

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अभी तक चार ही क्रिकेटरों को मिला है। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तेंदुलकर को साल 1998, धौनी को साल 2007, विराट को 2018 और रोहित को पिछले साल 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यदि मिताली राज को इस साल ये सम्मान मिलता है तो वे खेल रत्न पाने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।

सुनील छेत्री का नाम भी भेजा 

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की है। एक अधिकारी ने कहा है कि इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे।

पिछले साल इन खिलाड़ियों को मिले थे पुरस्कार

गौरतलब है कि पिछले साल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलू, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रोहित के अलावा क्रिकेटरों में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की मेंबर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here