cricket: ताउते तूफान ने पहुंचाया वानखेड़े स्टेडियम को नुकसान

0
556

नई दिल्ली।  समुद्री तूफ़ान ताउते ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) को बड़ा नुकसान पहुंचाया है औऱ स्टेडियम की 16 फीट की साइट स्क्रीन को तहस-नहस कर डाला है। ताउते तूफान ने 90 किलो प्रतिघंटे की रफ्तार से दस्तक दी। उसने मुंबई और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मचाई।

cricket: वर्ष 2022 में नवंबर में टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा

ताउते की मचाई तबाही, क्रिकेट को भी पहुंचाया नुकसान 

मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया, तो कई मकान ढह गए। कई घरों की छतें भी यह तूफान में उड़कर चली गई। ताउते की मचाई तबाही का खौफनाक मंजर देखने के बाद हर कोई डर से हिल गया। इस तूफान ने लोगों के घर उजाड़े, उनके जान-माल को भारी नुकसान पहुंचाया तो साथ ही क्रिकेट को भी नुकसान पहुंचाया।

Indian women’s cricket: इंग्लैंड दौरे से पहले महिला क्रिकेट टीम को मिले 2 नए कोच

बहुत खतरनाक तूफान 

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का सिर भी ताउते तूफान की ताकत देख चकरा गया। ताउते जब मुंबई को तबाह और बर्बाद कर रहा था, उस समय रवि शास्त्री ट्विटर पर उसकी भयानक स्थिति का वर्णन अपने शब्दों में कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि, ‘तूफान तो तूफान होता है बहुत खतरनाक था। ये अब भी जारी है। हमारी यह प्रार्थना है कि यह तूफान ज्यादा तबाही नहीं मचाए।’

World Test Championship: कोविड से उबरे ऋद्धिमान साहा, 24 मई को टीम के साथ जुड़ेंगे

वानखेड़े स्टेडियम को पहुंचाया नुकसान

रवि शास्त्री बेशक ताउते से ज्यादा तबाही की उम्मीद न कर रहे हों, लेकिन मुंबई से गुजरात की तरफ रुख करते करते उसने वानखेड़े स्टेडियम को नुकसान पहुंचा ही दिया। ताउते तूफान ने वानखेड़े की 16 फीट की साइट स्क्रीन को तहस-नहस कर डाला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि नॉर्थ स्टैंड पर लगी साइट स्क्रीन को तूफान से नुकसान हुआ है। हवा के तेज दबाव से वो गिर गई है। जिससे वह तहस-नहस हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here