नई दिल्ली। KIYG 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) का आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार और नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस बार बिहार के 5 शहरों कृ पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय कृ को खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। वहीं, तीन खेल – शूटिंग, जिमनास्टिक और ट्रैक साइकिलिंग – राजधानी दिल्ली में कराए जाएंगे।
IPL 2025: रद्द मैच ने बढ़ा दी DC की मुश्किलें, चौथे स्थान के लिए चौतरफा चुनौती
KIYG 2025 खेलों की भव्य शुरुआत 4 मई को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। उसी दिन तीरंदाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं भी आरंभ हुईं।
MI vs GT: बादलों के साए में टॉप स्पॉट की जंग, जो जीता उसका प्लेऑफ पक्का!
🏆 KIYG 2025 खेल और विशेषताएँ
-
इस बार कुल 28 खेलों का आयोजन होगा।
-
इनमें ओलंपिक, गैर-ओलंपिक और पारंपरिक भारतीय खेल जैसे मलखंब, योगासन और खो-खो भी शामिल हैं।
Kanni Thahryamal Trophy 2025 : संस्कार स्कूल और रयान स्कूल की शानदार जीत, सेमीफाइनल में एंट्री
👥 टीम चैंपियनशिप फॉर्मेट
यह टूर्नामेंट राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आधारित टीम चैंपियनशिप है, जिसमें:
-
प्रत्येक राज्य अपने एथलीट्स के प्रदर्शन के आधार पर कुल पदक तालिका में स्थान बनाता है।
-
जिस राज्य को सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक (Gold Medals) मिलते हैं, वह चैंपियन घोषित किया जाता है।
🔙 पिछले संस्करण पर एक नजर
मेज़बान राज्य | मेज़बान शहर | खिलाड़ियों की संख्या | विजेता राज्य | स्वर्ण पदक |
---|---|---|---|---|
तमिलनाडु (2024) | चेन्नई, मदुरै, त्रिची, कोयंबटूर | 5600+ | महाराष्ट्र | 57 |
महाराष्ट्र ने 57 स्वर्ण, 48 रजत और 53 कांस्य पदक जीतकर लगातार चौथी बार खिताब अपने नाम किया था।
DC vs SRH : हैदराबाद आज हारी तो होगी IPL 2025 से बाहर, दिल्ली की नजरें प्लेऑफ पर
KIYG 2025 का शेड्यूल
खेल | तारीख | वेन्यू | शहर |
---|---|---|---|
आर्चरी | 4-7 मई | सैंडीज कम्पाउंड कॉम्प्लेक्स | भागलपुर |
कबड्डी | 4-7 मई | इंडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- हॉल 2 | राजगीर |
वॉलीबॉल | 4-8 मई | इनडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | पटना |
गटका | 5-7 मई | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया-ओपन ग्राउंड -2 | गया |
जूडो | 5-8 मई | ज्ञान भवन | पटना |
मलखंब | 5-8 मई | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया-ओपन ग्राउंड -1 | गया |
स्विमिंग | 5-9 मई | स्विमिंग पूल, बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट | गया |
खो-खो | 5-9 मई | स्विमिंग पूल, बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट-ओपन ग्राउंड | गया |
सेपकटकराव | 5-10 मई | BSAP 5 इनडोर स्टेडियम | पटना |
शूटिंग | 5-10 मई | डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज | नई दिल्ली |
फुटबॉल | 5-14 मई | यमुना भगत स्टेडियम | बेगूसराय |
फुटबॉल | 5-14 मई | आईओसीएल बरौनी | बेगूसराय |
साइकिलिंग | 6-8 मई | वेलोड्रोम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स | नई दिल्ली |
रग्बी | 6-9 मई | एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | पटना |
टेबल टेनिस | 6-10 मई | इंडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – हॉल 1 | राजगीर |
हॉकी | 7-13 मई | हॉकी स्टेडियम, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | राजगीर |
बैडमिंटन | 10-13 मई | सैंडीज कम्पाउंड कॉम्प्लेक्स | भागलपुर |
बॉक्सिंग | 10-14 मई | स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (रेलवे) | पटना |
टेनिस | 10-14 मई | आईएस भवन | पटना |
वेटलिफ्टिंग | 10-14 मई | इंडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – हॉल 4 | राजगीर |
जिमनास्टिक | 10-14 मई | जिमनास्टिक हॉल इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | नई दिल्ली |
बास्केटबॉल | 10-15 मई | इनडोर हॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | पटना |
कलारीपयट्टू | 11-13 मई | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया-ओपन ग्राउंड -1 | गया |
योगासन | 11-14 मई | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया-ओपन ग्राउंड -2 | गया |
रेसलिंग | 11-15 मई | गया भवन | पटना |
फेंसिंग | 11-15 मई | इंडोर हॉल, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- हॉल 2 | राजगीर |
थांग-ता | 12-14 मई | बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटशन एंड रूरल डेवलपमेंट- ओपन ग्राउंड | गया |
एथलेटिक्स | 12-14 मई | एथलेटिक्स ग्राउंड, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | पटना |
साइकिलिंग | 13-14 मई | मरीन ड्राइव | पटना |