Home sports CWG 2022 CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब...

CWG 2022: नवीन, भाविना पटेल ने भी दिलाए भारत को गोल्ड, अब तक 40 मैडल, ये हैं 9वें दिन के पदकवीर

0
CWG 2022: 3 silver medals in India's account today, Indian players shone in athlete and lawn bal latest sports news in hindi

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के मैडल इवेंट के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड मैडल्स सहित कुल 7 पदक जीते। कुश्ती में रवि दहिया और विनेश फोगाट के बाद भारतीय समयानुर देररात भारतीय पहलवान नवीन ने भी गोल्ड मैडल जीता। इसके बाद पैरा बैडमिंटन प्लेयर भाविना पटेल ने भी गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रचा दिया। भाविना ने पिछले साल रियो पैरा ओलंपिक में भी गोल्ड मैडल जीता था।

पैरा टेबल टेनिस में भाविना को स्वर्ण

पैरा टेबल टेनिस (Para Badminton) में भाविना हसमुखभाई पटेल ने CWG 2022 में स्वर्ण जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुदे क्रिस्टियाना को लगातार तीन गेमों में 12-10, 11-2, 11-9 से हरा दिया। भारत के कुल पदकों की संख्या 40 हो गई है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में भारत ने अब तक 13 स्वर्ण जीते हैं। वहीं, 11 रजत और 16 कांस्य भी भारत को मिल चुके हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है।

भाविना इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। पहला मैच भाविना ने ऑस्ट्रेलिया की डेनियेला डी टोरो को 3-1 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में भाविना ने नाइजीरिया की ही क्रिस्टियाना पर 3-0 की जीत हासिल की थी। तीसरे मैच में भाविना ने फिजी की अकानिसी लाटू के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में भाविना ने इंग्लैंड की सुए बेली को 3-0 से हराया था। वहीं अब फाइनल जीतकर भारत के लिए 13वां स्वर्ण जीता।

CWG 2022: P.V Sindhu सेमीफाइनल में पहुंची, आकर्षी कश्यप का सफर समाप्त

नवीन ने पाकिस्तानी पहलवान को पटका

नवीन ने CWG 2022 कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया। नवीन ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। भारत को 34वां पदक बर्मिंघम में मिला।

में आज का दिन भारत के लिए बेहद अच्छा रहा। क्योंकी भारत के खाते में आज 3 सिल्वर मेडल और शामिल हो गए है। भारत ने यह मेडल लॉन बॉल और एथलेटिक्स में हासिल किये है। लॉन बॉल में भारतीय पुरुष टीम को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड ने हरा दिया। जिसके चलते भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, एथलेट के स्टीपलचेज प्रतिस्पर्धा और महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल प्रतिस्पर्धा में भारत के हाथों सिल्वर मेडल लगा।

CWG 2022 Live: पुरुष लॉन बॉल टीम को सिल्वर, बॉक्सिंग में निकहत फाइनल में, जैस्मीन को कांस्य

विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड मैडल 

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों मे गोल्ड मैडल जीत लिया है। रवि दहिया के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन विनेश दूसरी रेसलर हैं, जिन्होंने भारत को गोल्ड दिलाया। विनेश ने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग के फाइनल में श्रीलंका की चमुंडया केसानी को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह 5वां गोल्ड है। वहीं, इस खेल में कुल पदकों की संख्या 9 हो गई है। ये भारत के लिए बर्मिंघम गेम्स में 11वां गोल्ड मेडल है।

रवि दहिया ने जीता गोल्ड मैडल

CWG 2022: टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मैडलिस्ट भारत के रवि दहिया ने 57 किलो ग्राम वेट कैटेगरी का गोल्ड मैडल जीत लिया है। उन्होंने नाइजीरिया के वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 के अंतर से शिकस्त दी। बाउट की शुरूआत होते ही नेल्सन ने रवि के खिलाफ लेग अटैक किया लेकिन रवि ने उसे असफल कर दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद रवि ने जबर्दस्त दांव लगाते हुए लगातार 8 अंक अपने नाम किए। इसके तुरंत बाद 2 और अंक बटोरकर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर नेल्सन को 10-0 से मात देकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

लॉन बॉल में भारतीय टीम का कमाल

CWG 2022 के लॉन बॉल में भारतीय पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है। टीम को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सिल्वर मैडल के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। उत्तरी आयरैंड की टीम ने यह मुकाबला 18-5 से जीता। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया।

CWG 2022: 4×100 मीटर रिले रेस के फाइनल में पहुंचा भारत, हीट में दूसरा स्थान किया हांसिल

एथलेटिक्स में अविनाश और प्रियंका ने सिल्वर जीता

CWG 2022 में पुरुषों की स्टीपलचेज प्रतिस्पर्धा में अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की और सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे। केन्या अब्राहम ने 8.11.15 मिनट में अपनी रेस पूरी की। वहीं, केन्या के ही अमोस सेरेम ने 8.16.83 मिनट में अपनी रेस पूरी की और कांस्य पदक जीते।

CWG 2022: P.V Sindhu सेमीफाइनल में पहुंची, आकर्षी कश्यप का सफर समाप्त

महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी कर सिल्वर मैडल पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं।

बॉक्सिंग में हुसामुद्दीन और कुश्ती में दीपक नेहरा ने दिलाए ब्रॉन्ज

बॉक्सिंग में पुरुषों के 57 किग्रा (फेदरवेट) वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन को हार का सामना करना पड़ा। घाना के जोसेफ कॉमी ने उन्हें 4-1 से हराया। इस हार के साथ ही हुसामुद्दीन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। हुसामुद्दीन की इस हार से भारत को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्हें गोल्ड मैडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

भारत को कुश्ती में 12वां पदक दीपक नेहरा ने दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 97 किलो वर्ग में पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-2 से हरा कर ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया।

पूजा गहलोत ने भारत को दिलाया कुश्ती में ब्रॉन्ज

भारत की रेसलर पूजा गहलोत ने CWG 2022 में भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया। पूजा ने पहले शुरूआती दौर में भी लेमोफैक को 12-2 के अंतर से ही शिकस्त दी थी और अब ब्रॉन्ज मैडल मुकाबले में भी अंतर यही रहा।

बाउट शुरू होने पर पहले 2 अंक स्कॉटलैंड के रेसलर के हक में गए। लेकिन इसके तुरंत बाद पूजा ने एक ही दांव में लेमोफैक के खिलाफ 10 अंक बटोर लिए। इसके कुछ ही पल बाद पूजा ने फिर दो अंक का दांव लगाया और तकनीकी दक्षता के आधार पर ब्रॉन्ज मैडल मैच अपने नाम कर लिया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन्होंने 2019 में अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version