Home sports CWG 2022 CWG 2022: पीएम मोदी कल करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की...

CWG 2022: पीएम मोदी कल करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की मेजबानी

0
CWG 2022 PM Narendra Modi to host medal winners at his residence 13 august

नई दिल्ली। CWG 2022: अपने वादे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 अगस्त) को सुबह 11 बजे अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रमंडल खेलों के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे। उन्होंने बर्मिंघम (CWG 2022) जाने से पहले खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। उस दौरान पीएम ने सभी खिलाड़ियों से वादा किया था कि खेल समाप्त होने के बाद वो सभी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक खेलों के समापन के बाद पीएम ने वहां गए भारतीय दल के सदस्यों की भी मेजबानी की थी।

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज Ross Taylor भी नस्लवाद का शिकार, कहा भारतीय मानकर देते थे गाली

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत कुल 61 मैडल अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत ने चौथा स्थान हांसिल किया है। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे बात की थी। तब उन्होंने कहा कि था कि वह खिलाड़ियों से मिलना चाहते थे लेकिन संसद सत्र की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में अब वो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद सभी खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री अब अपने वादे को निभाने वाले हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे।

Fifa World Cup 2022: तय शेड्यूल से एक दिन पहले होगा शुरू, औपचारिक ऐलान

CWG 2022: इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन

– भारत ने बर्मिंघम (CWG 2022) में सबसे शानदार प्रदर्शन कुश्ती में किया। भारत का 12 पहलवानों का दल यहां पहुंचा था और सभी 12 ने कोई ना कोई पदक जीता। भारत ने कुश्ती में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीता है। पिछली बार 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिले थे।

– भारत ने बैडमिंटन और टीटी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन में इस बार 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 2018 में इस खेल में हमें 2 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मिला था। टेबल टेनिस में भी गोल्ड में इजाफा हुआ। इस बार 4 गोल्ड मिले, पिछली बार 3 ही मिले थे।

Deep diving: बिना ऑक्सीजन समुद्र में 393 फीट गहरी डाइव लगाई, अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

– हॉकी, जूडो और लॉन बॉल्स में भी भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने सिल्वर और महिला टीम ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। लॉन बॉल्स में भारत ने गेम्स के इतिहास में पहली बार 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। इसी तरह जूडो में भी दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता। जबकि 2018 में भारत को कोई पदक नहीं मिला था।

– एथलेटिक्स में भी भारत ने CWG 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भी भारत ने इस बार 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। 2014 और 2018 में भारत ने एथलेटिक्स में 3-3 मेडल ही जीते थे।

World Test Championship 2021-23: ICC ने जारी की बल्लेबाजों की सूची, ये खिलाड़ी टॉप पर

Commonwealth Games में भारत ने जीते कुल 564 मैडल

1930 से शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब-तक कुल 564 मैडल जीते हैं। जिसमें 203 गोल्ड, 189 सिल्वर और 172 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा मैडल 2010 में दिल्ली में अयोजित हुए Commonwealth Games में जीते थे। जिसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 101 मेडल शामिल थे। भारत इस समय सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में चौथे स्थान पर है।

CWG 2022: भारत का अभियान खत्म, हॉकी में सिल्वर, खाते में 22 गोल्ड सहित 61 पदक

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 2,594 मैडल जीते हैं। जिसमें 999 गोल्ड, 832 सिल्वर और 763 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड ने कुल 2,220 मैडल जीते हैं। जिसमें 771 गोल्ड, 781 सिल्वर और 768 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कनाड़ा ने कुल 1,647 मेडल जीते हैं। जिसमें 510 गोल्ड, 548 सिल्वर और 589 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version