Home sports CWG 2022 CWG 2022: ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने दिलाए भारत को गोल्ड मैडल

CWG 2022: ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने दिलाए भारत को गोल्ड मैडल

0
CWG 2022 Indian Players who Won gold medal for India, Mira bai chanu, PV Sindhu, Lakshya Sen, Sharath Kamal, Amit Panghal

मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग)- मीराबाई चानू ने CWG 2022 में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जेरेमी लालरिनुंगा (वेटलिफ्टिंग)- बर्मिंघम में दूसरा स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में ही जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया। उन्होंने 67 किग्रा भारवर्ग में इतिहास रच दिया।

अंचिता शेउली (वेटलिफ्टिंग)- वेटलिफ्टिंग में ही भारत को CWG 2022 में तीसरा स्वर्ण मिला। 20 साल के अचिंता शेउली ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 313 किलो वजन उठाया।

Serena Williams लेंगी टेनिस से संन्यास, इंस्टाग्राम पोस्ट से दिए संकेत

महिला लॉन बॉल टीम- लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण जीता। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी थी।

पुरुष टेबल टेनिस- टेबल टेनिस में CWG 2022 में पहला स्वर्ण पदक पुरुष टीम ने जीता। पुरुष टीम में हरमीत देसाई, साथियान ज्ञानशेखरन, अचंत शरत कमल और सनील शेट्टी शामिल थे।

सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)- भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Asia Cup की टीम से शमी गायब, मचा बवाल, इन खिलाड़ियों को भी जगह नहीं

बजरंग पूनिया (कुश्ती)- बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुश्ती के 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में कनाडा के पहलवान लचलान को 9-2 से शिकस्त दी।

साक्षी मलिक (कुश्ती)- 2016 ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने CWG 2022 में महिलाओं की 62 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया।

दीपक पूनिया (कुश्ती)- पहलवान दीपक पूनिया ने भारत को कुश्ती में स्वर्ण दिलाया। उन्होंने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराया।

Kieron Pollard ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, 600 टी20 खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने

रवि दहिया (कुश्ती)- ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता। यह उनका पहला राष्ट्रमंडल खेल है।

विनेश फोगाट (कुश्ती)- विनेश फोगाट ने CWG 2022 में कुश्ती के 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया। विनेश का यह राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण है।

नवीन (कुश्ती)- पहलवान नवीन मलिक ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी को पटखनी देकर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता।

भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)- पैरा टेबल टेनिस में भाविना हसमुखभाई पटेल ने स्वर्ण जीता। उन्होंने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुदे क्रिस्टियाना को 12-10, 11-2, 11-9 से हराया।

CWG 2022 में इन खेलों में बजा भारत का डंका, अनजान चेहरों ने बटोरी सुर्खियां

नीतू (बॉक्सिंग)- महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हरा हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

अमित पंघाल (बॉक्सिंग)- CWG 2022 में पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया।

एल्डोस पॉल (ट्रिपल जंप)- पुरुषों के ट्रिपल जंप में एल्डोस पॉल ने इतिहास रच दिया। एल्डोस राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रिपल जंप में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट हैं।

CWG 2022: T20 Final में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने खिलाई कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी

निकहत जरीन (बॉक्सिंग)- CWG 2022 में 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के फाइनल में विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली नॉल को 5-0 से हराकर गोल्ड मैडल जीता।

शरत-श्रीजा (टेबल टेनिस)- टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुल की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने मलेशिया के जावेन चुंग और कारेन लाइने को हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

पीवी सिंधु (बैडमिंटन)- भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया।

Asia Cup : BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-राहुल की वापसी, बुमराह बाहर

लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)- CWG 2022 में बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)- पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। देश को पहली बार पुरुष युगल में स्वर्ण मिला है।

अचंत शरत कमल (टेबल टेनिस)- भारत के दिग्गज टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरत कमल ने CWG 2022 में  पुरुष एकल में स्वर्ण जीत लिया। यह उनका बर्मिंघम में तीसरा स्वर्ण है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version