Home sports Celebrity कौन होगा भारत का खेल रत्न-2020, ऐलान आज

कौन होगा भारत का खेल रत्न-2020, ऐलान आज

0

रोहित-रानी से लेकर विनेश-विकास में टक्कर

हिमा दास, अंजुम मुद्गिल, अमित पंघाल, नीरज चोपड़ा की भी मजबूत दावेदारी

नई दिल्ली। देश के सवोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड का ऐलान आज किया जाएगा। खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय स्पेशल कमेटी ने सोमवार को द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान के लिए दिग्गजों के नाम फाइनल कर दिए। इसीलिए अब खिलाड़ियों के साथ ही खेल प्रेमियों की नजरें भी इस बात पर टिकी हैं कि देश का सवोच्च खेल पुरस्कार किस खिलाड़ी के खाते में जाएगा।

कोरोना के कारण पहली बार खेल मंत्रालय ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। इस साल राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 42 आवेदन आए हैं। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए 215 खिलाड़ियों के नाम भेजे गए हैं। इस साल के अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न के लिए जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा।

खेल रत्न के लिए होड़ में ये खिलाड़ी

क्रिकेट-      रोहित शर्मा

हाॅकी-        रानी रामपाल

रेसलिंग-      विनेश फोगाट

शूटिंग-       अंजुम मुद्गिल

टीटी-         मोनिका बत्रा

बाॅक्सिंग-     अमित पंघाल, विकास कृष्णन

जेवलिंग थ्रो-  नीरज चोपड़ा

ऐथलेटिक्स-   हिमा दास

बेडमिंटन-    किदांबी श्रीकांत

ये कमेटी करेगी चयन

विजेताओं के सेलेक्शन के लिए खेल मंत्रालय ने 12 मेंबर्स की कमेटी बनाई थी। इसकी अगुआई सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मुकुंदकम शर्मा कर रहे हैं। कमेटी के सदस्य पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व हॉकी प्लेयर सरदार सिंह, पैरालिंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक, पूर्व टेबल-टेनिस खिलाड़ी मोनालिसा बरुआ मेहता, बॉक्सर वेंकटेशन देवराजन के अलावा पत्रकार आलोक सिन्हा और नीरू भाटिया हैं।

इन तीन दिग्गजों को द्रोणाचार्य

इस बार शूटिंग कोच जसपाल राणा और हॉकी कोच रोमेस पठानिया समेत 13 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा आर्चरी से धर्मेंद्र तिवारी, बॉक्सिंग से शिव सिंह और वुशु से कुलदीप हुंडु का नाम भी द्रोणाचार्य के लिए सेलेक्ट किया गया है। कुलदीप जम्मू-कश्मीर राज्य के चीफ वुशु कोच हैं। वहीं, धर्मेंद्र ओलिंपिक जाने वाली आर्चरी टीम के भी कोच रह चुके हैं। फिलहाल, टाटा आर्चरी एकेडमी के कोचिंग दे रहे हैं। ओलिंपियन दीपिका कुमारी भी इनसे कोचिंग ले चुकी हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे सम्मानित

हर साल 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है। हालांकि, इस कोरोना के कारण कोई सेरेमनी नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो इस बार राष्ट्रपति सभी विजेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सम्मानित करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version