Home Cricket World Cup 2023: इंग्लैंड टीम में हुए बड़े बदलाव, हैरी ब्रूक को...

World Cup 2023: इंग्लैंड टीम में हुए बड़े बदलाव, हैरी ब्रूक को मिली जगह; तूफानी बल्लेबाज बाहर

0
World Cup 2023 jason Roy misses out, Harry Brook is on the plane to india England has announced their 15 men final squad

लंदन। World Cup 2023: इंग्लैंड ने अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पिछले महीने घोषित अस्थायी टीम में बड़े बदलाव किए है। तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक की टीम में जगह मिल गई है। हालांकि ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं किया। वह 10, 2 और 25 का ही स्कोर बना सके, लेकिन टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद से ही वे लगातार चर्चा में रहे। ब्रूक इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस वजह से इंग्लैंड टीम को उनकी जगह बनाने पर मजबूर होना पड़ा।

भारत दौरे के लिए 18 सदस्यीय Australia Cricket Team घोषित; कमिंस, स्मिथ और मैक्सवेल की वापसी

जेसन रॉय को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने World Cup 2023 की टीम से जेसन रॉय को बाहर कर दिया है। 7 पारियों में उन्होंने 115 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। टीम को चैंपियन बनाने में रॉय की अहम भूमिका थी। इस बार उन्हें प्रारंभिक वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब बाहर कर दिया गया है। रॉय ने 2019 में खिताब जीतने के बाद से इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे खेले हैं। जेसन रॉय कमर की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने चार मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सके थे जिससे उनके चयन को लेकर संदेह उठने लगे थे। इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार है। हाल में ही उसने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में आसानी से हराया है।

ICC ODI Rankings: भारत जीता और ऑस्ट्रेलिया हारा, लेकिन नं. वन टीम बन गई पाकिस्तान

28 सितंबर तक किया जा सकता है बदलाव

इंग्लैंड ने पिछले महीने घोषित अपनी प्रोविजनल टीम में कुछ मजबूत विकल्प चुने थे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई थी जबकि युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक और स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह नहीं मिल पाई थी। वहीं चोट के चलते जेसन रॉय न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर रहे। उन्हें इस सप्ताह के अंत में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टीम में शामिल किया जा सकता है। विश्व कप के लिए टीम में बदलाव 28 सितंबर तक किया जा सकता है। हालांकि इंग्लैंड ने World Cup 2023 की अंतिम टीम का ऐलान कर दिया है।

AUS vs SA 5th ODI: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 122 रन से दी करारी शिकस्त, 3-2 से जीती सीरीज

आदिल राशिद ने बनाई जगह

बता दें कि स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 गेंदों में 182 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे से संन्यास लेने के बाद शानदार वापसी की। यह वनडे में इंग्लैंड के खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। न्यूजीलैंड सीरीज में केवल एक मैच खेलने वाले आदिल राशिद को भी World Cup 2023 की टीम में जगह मिल गई है। राशिद को मैच के दौरान चोट महसूस हुई। इसके चलते वह श्रृंखला के शेष मैच नहीं खेल सके। वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड एड़ी की चोट से उबर रहे हैं। अंतिम एशेज टेस्ट के बाद से उन्होंने अभी तक कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

Asia Cup 2023: सिराज ने ढहाई लंका, भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version