Asian Games 2023: हॉकी में भारत का धमाका, सिंगापुर को 16-1 से रौंदा

0
235
Asian Games 2023 Live Updates Day 3 IND vs SGP India beat Singapore in Hockey Live streaming Hockey India

नई दिल्ली। Asian Games 2023 में आज भारत की शुरूआत शानदार जीत के साथ हुई। आज सुबह हुए हॉकी के मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 16-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पूरे मैच के दौरान सिंगापुर के खिलाड़ी अधिकांश समय र्शक की भूमिका में दिखे और भारतीय खिलाड़ियों को राकने में नाकाम रहे। हालांकि पिछले पिछले मैच में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और भारतीय खिलाड़ी इस उम्मीद पर खरे भी उतरे। भारत के लिए 9 खिलाडिय़ों ने गोल दागे और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार और मनप्रीत ने 3 गोल दागे। भारत का अगला मुकाबला जापान के साथ होना है और यह मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है।

मैच में शुरूआत से ही हावी रहा भारत

भारत ने पहले क्वार्टर में ही मनमीत के पहले गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में ही भारत के लिए ललित ने एक गोल और दाग दिया। हालांकि भारतीय टीम पैनल्टी कॉर्नर्स को गोल में बदलने से चूक गई। दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने एक और फील्ड गोल दागा और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद ही सुमित के शॉट पर विवेक के एक टच ने भारत के खाते में एक गोल और जोड़ दिया। Asian Games 2023 के इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत भी पूरी फार्म में दिखे और कंसेारकसंरकस का अपना पहला गोल दाग कर भारत को 5-0 की बढ़त दिला दी। दूसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले पैनल्टी कॉनर को गोल में बदलते हुए मनमीत ने अपना दूसरा गोल दागा। इस तरह पहले हाफ तक भारत 6-0 की बढ़त बना चुका था।

Asian Games 2023: टेनिस में गोल्ड की उम्मीदों को झटका, रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी हारे

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे चार गोल

दूसरे हाफ की शुरूआत ही भारत के पैनल्टी कॉर्नर से हुई लेकिन भारतीय खिलाड़ी मौका चूक गए। हालांकि कुछ देर बाद ही मनप्रीत ने अपना तीसरा और भारत के लिए सातवां गोल दागा। भारत के लिए आठवां गोल शमेशर ने दागा। Asian Games 2023 के इस पूरे मैच में सिंगापुर के खिलाड़ी लाचार दिखे और भारतीय खिलाडिय़ों को रोक पाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागते हुए भारत को 9-0 की बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक पैनल्टी कॉर्नर के जरिए इस मैच में अपनी हैट्रिक लगाई। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले हरमनप्रीत ने एक और गोल दागा और भारत 11-0 से आगे हो गया।  हालांकि सिंगापुर भी एक गोल दागने में कामयाब हुआ। दूसरा हाफ खत्म होने से पहले तक भारत 16-1 की अजेय बढ़त बना चुका था।

 

Asian Games 2023: ये है तीसरे दिन का शेड्यूल

Asian Games 2023 के तीसरे दिन आज भारतीय दल को कई पदकों की आस होगी। वहीं दो मुकाबले ऐसे भी होंगे जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम 5-6वें प्लेऑफ में अपने चिर-प्रतिद्वंदी से भिड़ेगी, जबकि भारतीय स्क्वैश टीम ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने हांगझोऊ 2023 अभियान की शुरुआत करेगी।

पहले दो दिनों की तरह, भारतीय शूटिंग टीम पर लोगों की नज़रें रहेंगी क्योंकि 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम से भारतीय प्रशसंकों को एशियाई खेलों में पदक की उम्मीदें हैं। फेंसर भवानी देवी भी महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक की तलाश में कोर्ट पर होंगी। भारतीय नाविकों के लिए एशियाई खेल में 26 सितंबर का दिन काफी अहम है, इस दिन उनके लिए कई इवेंट आयोजित किए गए हैं।

Asian Games 2023: टेनिस में गोल्ड की उम्मीदों को झटका, रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी हारे

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल- 26 सितंबर

सभी समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं।

फेंसिंग

मेडल इवेंट: महिला साबरे व्यक्तिगत (भवानी देवी) – सुबह 6:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: ड्रेसेज प्रिक्स सेंट-जॉर्जेस टीम और व्यक्तिगत (हृदय छेड़ा, अनुष अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला) – सुबह 5:30 बजे से

जूडो

पदक स्पर्धा: पुरुषों का 100 किग्रा (अवतार सिंह) – सुबह 7:30 बजे से

पदक स्पर्धा: महिलाओं का 78 किग्रा (इंदुबाला देवी माईबम) – सुबह 7:30 बजे से

पदक स्पर्धा: महिलाओं का +78 किग्रा (तुलिका मान) – सुबह 7:30 बजे से

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेटरों की धाक, श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड

सेलिंग

पदक स्पर्धा: फाइनल रेस मिक्स्ड मल्टीहल नैक्रा 17, मिश्रित डिंगी 470, गर्ल्स डिंगी ILCA4, बॉयज डिंगी ILCA4, महिलाओं की स्किफ 49erFX, महिलाओं की विंडसर्फर RS:X, पुरुषों की स्किफ 49er, पुरुषों की विंडसर्फर RS:X (एक से अधिक सेलर) – सुबह 8:30 बजे से

अन्य श्रेणियों (एक से अधिक) के लिए क्वालीफाइंग रेस – सुबह 8:30 बजे से

Asian Games 2023: शूटिंग

पदक स्पर्धा: 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन, कांस्य पदक मैच और स्वर्ण पदक मैच (दिव्यांश सिंह पंवार और रमिता) – सुबह 6:30 बजे से

पुरुष और महिला स्कीट क्वालिफिकेशन, व्यक्तिगत और टीम फेज 1 (पुरुष: अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह खंगुरा, अंगद वीर सिंह बाजवा – सुबह 6:30 बजे से

महिला: परिनाज धालीवाल, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़) – सुबह 6:30 बजे से

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रिसिजन व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा (मनु भाकर, रिदम सांगवान, ईशा सिंह) – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023 Live Blog: दहाई के आंकड़ों में पहुंचे भारत के पदक, शूटिंग में एक और कांस्य; विजयवीर फाइनल में पहुंचे

स्क्वैश

पुरुष टीम पूल A: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 7:30 बजे से
महिला टीम पूल B: भारत बनाम पाकिस्तान – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष टीम पूल A: भारत बनाम कतर – शाम 4:30 बजे से

ट्रैक साइकिलिंग

महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग, राउंड 1 हीट और फाइनल (शुशिकला अगाशे, सेलेस्टिना, मयूरी धनराज ल्यूट, त्रियाशा पॉल) – सुबह 7:30 बजे से

पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग, राउंड 1 हीट और फाइनल (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, एसो अल्बेन, रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम, रोजित सिंह यांगलेम) – सुबह 7:30 बजे से

पुरुष टीम का परसूट क्वालीफाइंग, राउंड 1 हीट और फाइनल (वेंकप्पा शिवप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार, मंजीत कुमार, नीरज कुमार, विश्वजीत सिंह) – सुबह 7:30 बजे से

वॉलीबाल

पुरुष क्लासिफिकेशन 5वां-6वां स्थान मैच: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 4:00 बजे से

शतरंज

पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 5, 6 और 7 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी) – दोपहर 12:30 बजे से
महिलाओं का व्यक्तिगत राउंड 5, 6 और 7 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games: रोइंग में भारत ने जीता एक और कांस्य, कब्जाया आठवां पदक

ई-स्पोर्ट्स

स्ट्रीट फाइटर बनाम चैंपियन एडिशन राउंड 32 और ब्रैकेट मैच (मयंक प्रजापति और अयान बिस्वास) – सुबह 7:20 बजे से

Asian Games 2023: हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुषों का पूल A: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 6:30 बजे से

स्विमिंग

महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (शिवांगी सरमा) – सुबह 7:30 बजे से

महिलाओं की 200 मीटर बैकस्ट्रोक (पलक जोशी) – सुबह 7:30 बजे से

पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फास्ट और स्लो हीट (आर्यन नेहरा, कुशाग्र रावत) – सुबह 7:30 बजे से

पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले हीट और फाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे से

टेनिस

एक से अधिक एकल और युगल मैच (अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, रुतुजा भोसले, रामकुमार रामनाथन और अन्य खिलाड़ी) – सुबह 7:30 बजे से

बॉक्सिंग

पुरुषों का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: सचिन सिवाच (भारत) बनाम असरी उदीन (मलेशिया) – दोपहर 12:30 बजे से
पुरुषों का 92+किग्रा राउंड ऑफ 16: नरेंद्र (भारत) बनाम एल्चोरो उलू (कजाकिस्तान) – शाम 6:15 बजे से

वुशु

पुरुषों का 70 किग्रा क्वार्टरफाइनल (सूरज यादव) – शाम 5:00 बजे से

पुरुषों का 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल (सूर्य भानु प्रताप सिंह) – शाम 5:00 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here