Asian Games 2023: ये है पांचवे दिन का शेड्यूल, हॉकी में भिड़ेंगे भारत-जापान, वुशु में स्वर्ण की आस

0
52
Asian Games 2023 Full Schedule Day 5 Live Blog, India face of Japan in men's Hockey, hope for gold in Wushu

नई दिल्ली। Asian Games 2023 के पांचवे दिन भारत वुशु में इतिहास रच सकता है। भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी आज चीन के हांगझोऊ में महिलाओं की 60 किग्रा वुशु फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारत ने एशियन गेम्स में वुशु में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है और जकार्ता 2018 की कांस्य पदक विजेता नाओरेम रोशिबिना देवी के पास गुरुवार को इसे गोल्ड मेडल में बदलने का सुनहरा मौका है। भारत ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में वुशु में नौ पदक जीते हैं, जिसमें एक रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। संध्यारानी देवी ने गुआंगझोऊ 2010 में महिलाओं के 60 किग्रा में एकमात्र रजत पदक जीता था।

वहीं दूसरी तरफ, पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के साथ Asian Games 2023 में बैडमिंटन की शुरुआत हो रही है। अभियान की शुरुआत में भारत मंगोलिया से भिड़ेगा। भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। वहीं, अब भारत के निशानेबाज पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और स्कीट टीम स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पर निशाना साधेंगे।

Asian Games 2023: शूटिंग से आए एक और रजत एवं कांस्य, भारत के अब तक कुल 21 पदक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने आने वाला है। दरअसल, टीम पूल मैच में मौजूदा चैंपियन जापान से भिड़ेगी। इसके अलावा प्रशंसकों की खास नज़र घुड़सवार हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल पर भी होगी, जो व्यक्तिगत ड्रेसेज के मेडल राउंड में प्रतिस्पर्धा करके भारत के लिए स्वर्ण पदक जोड़ने के लिए तैयार हैं।

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल: 28 सितंबर
वुशु

महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – सुबह 7:00 बजे

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: ड्रेसेज व्यक्तिगत इंटरमीडिएट I फ्रीस्टाइल (हृदय छेदा, अनुश अग्रवाल) – दोपहर 12:30 बजे

शूटिंग

मेडल इवेंट: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन राउंड, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: स्कीट मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन, कांस्य और स्वर्ण पदक मैच (अनंतजीत सिंह नरूका, गनेमत सेखों) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदकर अगले दौर में

Asian Games 2023: आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

महिला वॉल्ट फाइनल (प्रणति नायक) – दोपहर 12:00 बजे

बैडमिंटन

महिला टीम राउंड ऑफ 16 (पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनिषा क्रैस्टो): भारत बनाम मंगोलिया – सुबह 6:30 बजे

बॉक्सिंग

महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ 16: जैस्मीन (IND) बनाम अशौर हदील ग़ज़वान (KSA) – दोपहर 12:00 बजे
पुरुष 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: दीपक (IND) बनाम त्सुबोई टी (JAP) – शाम 5:30 बजे
पुरुष 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव (IND) बनाम बुई पीटी (VIE) – शाम 6:45 बजे

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 1 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

पुरुष ऑम्नियम (नीरज कुमार) – सुबह 7:30 बजे
पुरुष स्प्रिंट क्वार्टरफाइनल से मेडल रेस तक – सुबह 7:30 बजेमहिला स्प्रिंट 1/8 रेपेचेज के लिए क्वालीफाइंग (मयूरी ल्यूट, त्रियशा पॉल) – सुबह 7:30 बजे

Asian Games 2023: महिला शूटर्स का डबल धमाका, एक ही इवेंट में कब्जाया स्वर्ण और कांस्य

फुटबॉल

पुरुष राउंड ऑफ 16: भारत बनाम सऊदी अरब – शाम 5:00 बजे से

गोल्फ

पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 1 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे

Asian Games 2023: हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुषों का पूल A: भारत बनाम जापान – शाम 6:15 बजे

स्क्वैश

महिला टीम पूल B: भारत बनाम मलेशिया – सुबह 10:00 बजे
पुरुष टीम पूल A: भारत बनाम नेपाल – दोपहर 1:30 बजे

Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

स्विमिंग

महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (शिवांगी सरमा) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई (विक्रम खाड़े) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्लो और फास्ट हीट (आर्यन नेहरा, कुशाग्र रावत) – सुबह 7:30 बजे
पुरुषों की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे
महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (टीम इंडिया) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 (मानुष शाह/मानव ठक्कर और जी साथियान/शरत कमल) – सुबह 7:30 बजे
मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – सुबह 7:30 बजे
महिला एकल राउंड ऑफ 32 (श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा) – सुबह 7:30 बजे

टेनिस

पुरुष युगल सेमीफाइनल (रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी) – सुबह 11:30 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल (रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले) – सुबह 11:30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here