ICC Test Ranking: नंबर-2 पर पहुंचे कोहली

0
476

ICC Test Ranking: स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर, रहाणे और अश्विन टॉप 10 में पहुंचे 

नई दिल्ली। आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) जारी कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 911 प्वाइंट्स के साथ सूची में टाॅप पर हैं। पहले नंबर 2 पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन थे। लेकिन अब विराट कोहली ने उन्हें हटाकर ICC Test Ranking में दूसरा स्थान हांसिल कर लिया है।

Women’s ODI World Cup: ICC ने 2022 का शेडूयल किया जारी

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के एक और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी टाॅप-10 में शामिल हो गए हैं। 726 प्वाइंट्स के साथ रहाणे ICC Test Ranking में 10वें स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 8वें और आर अश्विन 10वें पायदान पर काबिज हैं। बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने (827) चौथे और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (797) 5वें पायदान पर हैं।

ICC Test Ranking में बॉलर्स की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 904 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और न्यूजीलैंड के नील वैगनर का नंबर आता है। न्यूजीलैंड के टीम सऊदी चौथे और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा पांचवें पोजिशन पर हैं। जसप्रीत बुमराह 779 पॉइंट्स के साथ 8वें और अश्विन 756 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 446 पॉइंट्स के साथ पहले पोजिशन पर कायम हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 423 पॉइंट्स के साथ दूसरे और भारत के रविंद्र जडेजा ICC Test Ranking में तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अश्विन 281 पॉइंट्स के साथ 6वें पोजिशन पर हैं।

ICC Test Ranking: टीम रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

टीमों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे और भारत ICC Test Ranking में तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2 मैच की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वॉश किया था। जिससे उनको फायदा हुआ। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबर रेटिंग है। हालांकि दशमलव के कुछ अंकों में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से आगे है। वहीं, भारत को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here