विरूष्का (Virat-Anushka) की एनिवर्सरी, बधाइयों का तांता

0
1695

Virat-Anushka के घर जल्द ही आने वाली है बड़ी खुशखबरी 

दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की अपनी फोटोज

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli और बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma की शादी के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। Virat-Anushka ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

कोहली ने मैरिज एनिवर्सरी को लेकर सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर की। भारतीय कप्तान ने लिखा- तीन साल और जीवनभर का एक साथ। वही Anushka नें भी Virat के साथ अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- हम में से 3 साल और बहुत जल्द हम में से 3।

Corona: Indian Hockey को नहीं मिल रहा हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर

पैरेंट्स बनने की खबर 2020 में सबसे ज्यादा लोकप्रिय 

27 अगस्त को विराट ने अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनुष्का जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे देंगी। इस पोस्ट को अब तक 6.44 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। विराट की यही पोस्ट 2020 में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

ICC Ranking: वन-डे में कोहली टॉप पर, रोहित दूसरे पायदान पर

ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आएंगे कोहली

भारतीय कप्तान कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद विराट पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस आ जाएंगे। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद विराट पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। ने विराट की लीव भी अप्रूव कर दी है।

IND vs ENG: भारत में क्रिकेट की वापसी, 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज

हाल ही में अनुष्का ने की थी योगा की पोस्ट

पिछले हफ्ते ही अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की थी। फोटो में अनुष्का शीर्षासन करती नजर आ रही हैं और इसे सफल बनाने में उनके पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here