PKL 2025 : आ रहा है ’पंगा’ लेने का सीजन, प्रो कबड्डी का ऑक्शन 31 मई और 1 जून को मुंबई में

144
PKL 2025, Pro Kabaddi league auction date announced, Latest Sports Update
Advertisement

नई दिल्ली। PKL 2025 : एक बार फिर ’पंगा’ लेने का सीजन शुरू होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) के नए सीजन की। तैयारियां जोरों पर हैं और इसके ऑक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। PKL 2025 का ऑक्शन 31 मई और 1 जून को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

नीलामी में सभी 12 फ्रैंचाइज़ी हिस्सा लेंगी, जहां वे अपने-अपने स्क्वॉड को मज़बूत करने के लिए खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। हरियाणा स्टीलर्स, जो पिछले सीजन की विजेता टीम रही है, इस बार अपने खिताब की रक्षा के इरादे से मैदान में उतरेगी। उन्होंने फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराकर अपना पहला प्रो कबड्डी खिताब जीता था।

RCB vs KKR: आज बारिश की आशंका के बीच प्लेऑफ की जंग, प्लेइंग XI पर टिकी निगाहें

PKL 2025 : नीलामी की खास बातें

  • स्थान: मुंबई

  • तारीखें: 31 मई और 1 जून

  • टीमें: सभी 12 फ्रैंचाइज़ी

  • शामिल खिलाड़ी: भारतीय और विदेशी

  • श्रेणियां: खिलाड़ियों को बेस प्राइस के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा

  • सैलरी पर्स: हर टीम को मिलेगा अलग सैलरी पर्स (रिटेन खिलाड़ियों के आधार पर)

अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन?

प्रो कबड्डी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बोली सीजन 10 में लगी थी, जब तेलुगु टाइटन्स ने पवन सेहरावत को ₹2.605 करोड़ में खरीदा था। वह अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं।

IPL 2025 पर विदेशी खिलाड़ियों को ज्ञान बांट रहे मिचेल जॉनसन, विवादास्पद बयान से विवाद

पिछले सीजन की हाई-वैल्यू बोली: करोड़ों में बिके स्टार खिलाड़ी

पिछले साल ऑक्शन में पहली बार दो बार दो करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था:

खिलाड़ी का नाम टीम मूल्य (₹) भूमिका
सचिन (रेडर) तमिल थलाइवाज ₹2.15 करोड़ मुख्य रेडर
मोहम्मदरेजा चियानेह हरियाणा स्टीलर्स ₹2.07 करोड़ ऑलराउंडर (विदेशी)

इस ऑक्शन के साथ, ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह PKL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।PKL 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 31 मई और 1 जून को मुंबई में आयोजित होगी। आयोजकों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह दो दिवसीय नीलामी सभी 12 फ्रेंचाइज़ियों की मौजूदगी में होगी, जहां टीमें अपने स्क्वॉड को नए सिरे से तैयार करेंगी।

IPL 2025 : पंगा खत्म, अब दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान

पटना और पिंक पैंथर्स सबसे सफल

पिछले सीजन की उपविजेता पटना पाइरेट्स तीन खिताबों के साथ लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पहले सीजन के चौंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स के अलावा एकमात्र दूसरी टीम है जिसने एक से अधिक बार पीकेएल का खिताब जीता है, जिसने अब तक दो बार ट्रॉफी उठाई है।

Cricket: कोचिंग कैंप में निखर रहा प्रतिभाओं का हुनर, तैयार हो रहे रोहित-कोहली

PKL 2025 ऑक्शन : किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें?

  • क्या पवन सेहरावत एक बार फिर दो करोड़ क्लब में होंगे?

  • नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल जैसे युवा सितारों की कीमत क्या होगी?

  • विदेशी खिलाड़ियों की मांग कितनी होगी?

  • सबसे आक्रामक बोली कौन सी फ्रेंचाइज़ी लगाएगी?

Share this…