Paris Olympics: मनु दिलाएंगी एक और मेडल! देखिए भारत का चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

0
481
Paris Olympics 2024 Day 4 Full schedule of India, Manu bhaker Bronze medal match

पेरिस। Paris Olympics: के मेडल इवेंट के चौथे दिन एक बार फिर मनु भाकर से भारत को पदक की उम्मीद होगी। मनु मंगलवार को सरबजोत के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। चौथे दिन भारतीय एथलीट 5 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें शूटिंग, हॉकी, आर्चरी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल हैं।

मनु दिलाएंगी भारत को दूसरा पदक

अभी तक Paris Olympics में भारत को सिर्फ एक मेडल मिला है। और वो मनु भाकर ने शूटिंग में दिलाया था। अब मनु मिक्स्ड टीम ईवेंट के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने उतरेंगी। मनु, सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम के साथ निशाना साधेंगी। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में थोड़े अंतर से गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई। पिस्टल के अलावा, शॉटगन शूटर्स ट्रैप की मेंस और विमेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन मुकाबले भी आज खेले जाएंगे।

IND vs SL: तीसरा टी20 आज, क्लीन स्वीप करना चाहेगा भारत, संजू को मिलेगी जगह !

हॉकी में भारत के सामने होगी आयरलैंड की चुनौती

मेंस हॉकी के पूल बी में भारतीय टीम के सामने आयरलैंड की चुनौती होगी। अगर भारत को Paris Olympics मेंस हॉकी में पदक की दौड़ में बने रहना है तो आज आयरलैंड पर बड़ी जीत की दरकार होगी। शाम 4.45 बजे होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने सोमवार को ही अर्जेंटीना के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था। जबकि पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। ग्रुप बी की बाकी दो टीमें ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम हैं। एक ग्रुप से दो ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। अर्जेंटीना से मैच ड्रा होने से टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया है। अब उसे आयरलैंड को हर हाल में हराना होगा। आयरलैंड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को कड़ी चुनौती दी थी। लिहाजा आज का मैच भी बराबरी का माना जा रहा है।

Paris Olympics: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वालीं पहली भारतीय खिलाड़ी

Paris Olympics में भारत का चौथे दिन का शेड्यूल

निशानेबाजी

ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशनः पृथ्वीराज तोंडइमन (दोपहर 12.30 बजे)

ट्रैप महिला क्वालीफिकेशनः श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12.30 बजे)

10 मीटर एयर पिस्टल डबल्स टीम कांस्य पदक मुकाबलाः भारत बनाम कोरिया (मनु भाकर और सरबजोत सिंह)- 1 बजे

हॉकी

पुरुष पूल बी मैचः भारत vs आयरलैंड (शाम 4.45 बजे)

तीरंदाजी

महिला सिंगल्स 1/32 एलिमिनेशन राउंडः अंकिता भकत (शाम 5.15 बजे) और भजन कौर (शाम 5.30 बजे)

मेंस सिंगल्स 1/32 एलिमिनेशन राउंडः धीरज बोम्मादेवरा (रात 10.45 बजे)

Paris Olympics: शूटर रमिता जिंदल मेडल से चूकीं, फाइनल में 7वें स्थान पर रहीं

बैडमिंटन

मेंस डबल्स (ग्रुप स्टेज): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी vs अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) (शाम 5.30 बजे)

महिला डबल्स (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो vs सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) (शाम 6.20 बजे)

मुक्केबाजी

पुरुष 51 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः अमित पंघाल vs पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) (शाम 7.15 बजे)

महिला 57 किग्रा, राउंड ऑफ 32ः जैस्मीन लेम्बोरिया vs नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) (रात 9.25 बजे)

महिला 54 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः प्रीति पवार vs येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) (देर रात 1.20 बजे) (31 जुलाई)