खिताबी जीत से चूकी टीम इंडिया, Women’s Asia Cup चैंपियन बनी श्रीलंका

0
391
Team India missed the title, Sri Lanka became Women's Asia Cup 2024 champion

दांबुला। Women’s Asia Cup: श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 165 रन बनाए थे। जवाब में 166 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 8 गेंद शेष रहे 18.4 ओवर्स में महज 2 विकेट के नुकसान पर ही हांसिल कर लिया। श्रीलंका ने पहली बार Women’s Asia Cup का खिताब जीता है। श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने नाबाद 69 और कप्तान चमारी अटापट्टू ने ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की अच्छी शुरूआत

भारत के 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरूआत की। हालांकि श्रीलंका को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लग गया। जबकि विश्मी गुणारत्ने महज एक रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने टिककर बल्लेबाजी की। अटापट्टू ने राधा यादव और रेणुका सिंह को अपना शिकार बनाया। कप्तान ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे विकेट के लिए अटापट्टू और हर्षिता के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को दीप्ति शर्मा ने 12वें ओवर में तोड़ा।

भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

Women’s Asia Cup Final मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति ने 47 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 60 रन बनाए, लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। एक छोर पर विकेट गिरते रहे और दूसरे छोर पर मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी को संभाले रखा जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। श्रीलंका की ओर से कविष्का दिलहारी ने दो विकेट अपने नाम किए।

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने पहले ओवर में चौके से खाता खोला। उन्होंने इनोशी प्रियदर्शिनी के खिलाफ चौथी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर से कुल 6 रन बने। श्रीलंका ने शुरुआती 4 में से 3 ओवर्स स्पिनर्स से करवाए। जिसके चलते भारत 23 रन ही बना सका, हालांकि टीम ने कोई विकेट भी नहीं गंवाया। स्मृति मंधाना को 5वें ओवर में 2 जीवनदान मिले। पावरप्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन रहा।

IND vs SL: पहले टी20 में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से धोया

Women’s Asia Cup: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह और तनुजा कंवर।

श्रीलंका- चमारी अटापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसिनी परेरा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी और सचिनी निसांसला।