Women Asian Champions Trophy: भारत ने मलेशिया को 5-0 से रौंदा, अगला मुकाबला चीन से

0
179
women asian champions trophy 2023 hockey India beat malaysia by 5-0, india vs malaysia

रांची। Women Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। एशियन हॉकी चैंपियनशिप टॉप रैंक वाली भारतीय महिला Hockey टीम ने मलेशिया को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपने विजयी अभियान जारी रखा। भारत के लिए वंदना कटारिया (7वें और 21वें मिनट में), संगीता (28वें मिनट में), लालरेम्सियामी (28वें मिनट में) और ज्योति (38वें मिनट में) ने गोल किया।

मलेशिया के खिलाफ गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई में Women Asian Champions Trophy 2023 के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि मलेशिया ने भी जवाब देने की कोशिश की लेकिन भारत के बेहतर डिफेंड के कारण विरोधी टीम अच्छा मूव नहीं बना सकी। वहीं लगातार दबाव बना रही भारतीय टीम को इसका फायदा हुआ और एक के बाद एक लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले। पहले पेनल्टी कॉर्नर में भारत के पास गोल करने का मौका भी था लेकिन नवनीत कौर इस मौके को भुनाने में असफल रहीं। हालांकि इसकी भरपाई भारत ने थोड़ी ही देर बाद मैच के 7वें मिनट में कर ली। जबकि वंदना कटारिया ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर पहले क्वार्टर को 1-0 के स्कोर के साथ भारत के पक्ष में समाप्त किया।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने दागे 3 गोल

दूसरा क्वार्टर भारत के लिए खासा कामयाब रहा। वंदना कटारिया ने 21वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इशिका ने गेंद को इनजेक्ट किया जिसे ज्योति ने रोका और वंदना ने शानदार शॉट लगाते हुए इस मौके को गोल में बदल दिया। मैच के 28वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार संगीता ने शानदार गोलकरते हुए भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। कुछ ही सेकेंड के बाद लालरेम्सियामी ने एक और गोलकर भारत को मैच में 4-0 से आगे कर दिया। इसी स्कोर पर दूसरा क्वार्टर समाप्त हुआ।

World Cup 2023: बाबर से बात नहीं कर रहे PCB अध्यक्ष, खिलाड़ियों की सैलरी रोकी !

तीसरे क्वार्टर में आया एक गोल

तीसरे क्वार्टर में ज्योति ने 38वें मिनट में वंदना के दिए गए पास को गोल में बदल दिया और मलेशिया के खिलाफ स्कोर को 5-0 कर दिया। अंतिम और चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम हावी रही लेकिन गोल नहीं कर सकी। इसी के साथ भारत ने दूसरे मुकाबले को 5-0 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने Women Asian Champions Trophy 2023 के अपने पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से हराया था। भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को अपने तीसरे मैच में दुनिया की 10वें नंबर की टीम चीन से भिड़ेगी।

women asian champions trophy 2023 hockey India beat malaysia by 5-0, india vs malaysia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here