World Cup 2023: इंग्लैंड की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

0
153
england vs south africa live score World Cup 2023 south africa beat england latest update eng vs sa match

मुंबई। World Cup 2023: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए World Cup 2023 के एक अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की चुनौती को ध्वस्त करते हुए 229 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 400 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर्स में 170 रनों पर ही ढेर हो गई। यह इस वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की तीसरी हार है और टीम खिताबी दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।

इंग्लैंड की बेहद खराब शुरुआत, 10 ओवर में गंवाए 4 विकेट

400 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए थे। जॉनी बेयरस्टो 10, डेविड मलान 6, जो रूट 2 और बेन स्टोक्स महज 5 ही रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरे दिग्गज खिलाड़ी बेन स्टोक्स फेल हो गए। इस दौरान टीम के खाते में 67 रन जुड़े। 12वें ओवर में गेराल्ड कोएत्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहली गेंद पर इंग्लिश कप्तान जोश बटलर को आउट किया। बटलर सात गेंद पर 15 रन बनाकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा बैठे। उनके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी ब्रूक भी आउट हो गए। ब्रूक ने 25 गेंद पर 17 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि कगिसो रबाडा को एक विकेट मिला।

इंग्लैंड को मिला 400 रनों का लक्ष्य

World Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इंग्लैंड को भारी पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। यह विश्व कप इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है, जो अब पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है।

क्लासेन की क्लासिक शतकीय पारी

साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने शानदार शतकीय पारी खेली। क्लासेन ने महज 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनके अलावा रसी वान डर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स और मार्काे यानसेन ने अर्धशतक लगाया। क्लासेन ने 67 गेंद पर 109 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और चार छक्के लगाए। हेंड्रिक्स ने 75 गेंद की पारी में 85 रन बनाए। जबकि मार्काे यानसेन ने 42 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली। वहीं, डुसेन ने 61 गेंद की पारी में आठ चौकों की मदद से 60 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने तीन विकेट लिए। जबकि गस एटिंकसन और आदिल रशीद के खाते में दो-दो विकेट आए।

ऐसे गिरे साउथ अफ्रीका के विकेट

पहला – क्विंटन डी कॉक (4 रन)- पहले ओवर में कॉट बिहाइंड हो गए।

दूसरा -रासी वान डर डसन (60 रन)- 20वें ओवर की चौथी बॉल पर कैच आउट हुए।

तीसरा – रीजा हेंड्रिक्स (85 रन)- 26वें ओवर में बोल्ड हो गए।

चौथा – ऐडन मार्करम (42 रन)- 35वें ओवर में रीस टॉपली की गेंद पर कैच आउट हुए।

पाचवां – डेविड मिलर ( 5 रन)- 37वें ओवर में टॉपली की बॉल पर कैच दे बैठे।

छठा (हेनरिक क्लासन- 109 रन)- 50वें ओवर की पहली बॉल पर बोल्ड हो गए।

सातवां (जेराल्ड कूट्जी- 3 रन)- 50वें ओवर की पांचवीं बॉलपर कैच हो गए।

World Cup 2023: श्रीलंका ने खोला जीत का खाता, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

यह मुकाबला अहम

दोनों टीमों के लिए ही यह मुकाबला अहम होगा, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की रेस अहम हो गई है। दोनों ही टीमें पिछले मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गई। साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड ने हराया। जबकि, इंग्लैंड के बैटर्स अफगानिस्तान के खिलाफ फेल रहे। ऐसे में अंक तालिका में टॉप 4 में जगह बनाने के लिए दोनों के लिए ही इस मैच में जीत अहम थी।

World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड और रीस टॉप्ली।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here