Asian Games 2023: 11वें दिन आज एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन, ये है भारत का शेड्यूल

0
486
Asian Games 2023 Day 11 Full schedule India Live Updates Neeraj Chopra and Lovlina Borgohain will be in action today

हांगझोऊ। Asian Games 2023 : एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) एक्शन में होंगे। नीरज एशियन गेम्स में बुधवार को अपने पुरुष भाला फेंक खिताब को डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। भारतीय एथलीट 3 अक्टूबर तक 69 पदक एशियन गेम्स मेडल टैली में जोड़ चुके हैं।

दिन की अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में, भारतीय पुरुष और महिला 4*400 मीटर रिले टीमें भी पदक की रेस में हैं। अविनाश साबले 5000 मीटर में हिस्सा लेंगे।

Asian Games 2023 में आज ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगी। वह टोक्यो 2020 की सिल्वर मैडलिस्ट विजेता चीन की ली कियान के खिलाफ गोल्ड मैडल मुकाबला खेलेंगी। महिलाओं के 57 किग्रा में परवीन हुड्डा भी सेमीफाइनल में उतरेंगी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम रिपब्लिक ऑफ कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम की नज़रें गोल्ड मैडल और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल करने पर होंगी। इसके अलावा भारतीय रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में दो मिश्रित टीमें तीरंदाजी स्पर्धाओं में नज़र आएंगी। हांगझोऊ 2023 में कुश्ती भी ग्रीको-रोमन पहलवानों के साथ बुधवार से शुरू हो रही है।

Asian Games 2023: अन्नू रानी ने जीता गोल्ड, भारत को 15वां स्वर्ण पदक

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 4 अक्टूबर

तीरंदाजी

मेडल इवेंट: कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (टीम भारत: ज्योति सुरेखा वेन्नम/ओजस प्रवीण देवताले) – सुबह 6:10 बजे से
मेडल इवेंट: रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (टीम भारत: अंकिता भकत/अतानु दास) – सुबह 11:30 बजे से

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीमें (राम बाबू, मंजू रानी) – सुबह 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष ऊंची कूद फाइनल (सर्वेश अनिल कुशारे, जेसी संदेश) – शाम 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष भाला फेंक फाइनल (नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना) – शाम 4:35 बजे
मेडल इवेंट: महिला ट्रिपल जंप फाइनल (शीना नेल्लिकल वर्की) – शाम 4:40 बजे
मेडल इवेंट: महिला 800 मीटर फाइनल (हरमिलन बैंस, चंदा) – शाम 4:55 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 5000 मीटर फाइनल (गुलवीर सिंह, अविनाश साबले) – शाम 5:10 बजे
मेडल इवेंट: महिला 4×400 मीटर रिले फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 5:45 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 4×400 मीटर रिले फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 6:05 बजे

Asian Games 2023: पारुल चौधरी ने भारत को दिलाया 14वां गोल्ड, कल जीता था सिल्वर

बैडमिंटन

पुरुष एकल राउंड 16 (एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत) – सुबह 7:30 बजे से
महिला एकल राउंड 16 (पीवी सिंधु) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल राउंड 16 (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) – सुबह 7:30 बजे से
महिला युगल राउंड 16 (गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो) – सुबह 7:30 बजे से
महिला युगल राउंड 16 (के साई प्रतीक/तनीषा क्रास्टो) – सुबह 7:30 बजे से

बॉक्सिंग

महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन हुड्डा (भारत) बनाम यू टिंग लिन (चीनी ताइपे) – सुबह 11:30 बजे
महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल: लवलीना लवलीना बोरगोहेन (भारत) बनाम ली कियान (चीन) – दोपहर 1:15 बजे

ब्रिज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम सेमीफाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 6:30 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 6 (गुकेश डी, विदित गुजराथी, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 6 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: यशस्वी का शतक और रिंकू की तूफानी पारी, नेपाल को 23 रनों से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

डाइविंग

मेडल इवेंट: पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफार्म प्रिलिमिनरी और फाइनल (सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) – सुबह 10:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन( घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फाइनल (तेजस ढींगरा, कीरत सिंह नागरा, यश नेन्सी) – सुबह 6:30 बजे से

हॉकी

पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – दोपहर 1:30 बजे

कबड्डी

पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 6:00 बजे
महिला टीम ग्रुप ए: भारत बनाम थाईलैंड – दोपहर 1:30 बजे

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: मिश्रित इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्लैलम जोड़ी (जिनेश सत्यन नानल, श्रेयसी जोशी) – दोपहर 1:30 बजे

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

मेडल इवेंट: महिला स्पीड रिले (अनीशा वर्मा, शिवप्रीत पन्नू, शिवानी चरक, सानिया फारूक शेख) – सुबह 9:05 बजे से

स्क्वैश

मेडल इवेंट: मिश्रित युगल सेमीफाइनल (दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू): भारत बनाम हांगकांग चीन – सुबह 9:30 बजे से
मेडल इवेंट: मिश्रित युगल सेमीफाइनल (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम मलेशिया – सुबह 10:30 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल: सौरव घोषाल (भारत) बनाम ची हिन हेनरी लेउंग (हांगकांग) – दोपहर 3:30 बजे

वॉलीबॉल

महिला वर्ग पूल G: भारत बनाम नेपाल – सुबह 8:00 बजे

कुश्ती

मेडल इवेंट: पुरुष ग्रीको-रोमन 60 किग्रा (ज्ञानेंद्र), 67 किग्रा (नीरज), 77 किग्रा (विकास), 87 किग्रा (सुनील कुमार) – सुबह 7:30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here