World Cup 2023: अंपायर पैनल का ऐलान, क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज शामिल

0
76
cricket world cup 2023 umpire panel announces full schedule team india, pakistan, australia

नई दिल्ली। आईसीसी ने World Cup 2023 के लिए सभी कमेंटेटर्स और टी.वी होस्ट की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दर्शकों का मनोरजंन बढ़ाने के लिए क्रिकेट की दुनिया के कुछ नामचीन चेहरों को शामिल किया गया है, जो अपनी आवाज से क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को और खास बना देंगे। 5 अक्टूबर से शुरु हो रहे विश्व कप के 13वें संस्करण में पहला मैच पूर्व फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Asian Games 2023: शूटिंग से आया एक और रजत, स्कवैश में कांस्य से करना पड़ा संतोष; भारत के कुल 32 मेडल

पोंटिंग ओर मोर्गन संभालेंगे टी.वी कवरेज

World Cup 2023 में ICC टी.वी कवरेज के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को शामिल किया है। कार्यक्रम में एक प्री-मैच शो, एक पारी अंतराल कार्यक्रम और एक पोस्ट-मैच रैप-अप शामिल होगा। जिसमें यह दोनों दिग्गज शेन वॉटसन, लिसा स्टालेकर, रमीज राजा, रवि शास्त्री, आरोन फिंच, सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन जैस अन्य दिग्गजों के साथ चर्चा करते नजर आएंगे।

World Cup 2023: आज 3 वॉर्मअप मैचों से शुरू होगा वर्ल्ड कप का रोमांच, एक्शन में दिखेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका

लाइव कमेंट्री में दिखेंगे पूर्व सितारे

World Cup 2023 के लिए लाइव कमेंट्री में क्रिकेट के कुछ पूर्व सितारों को एक जगह देखा जाएगा। कमेंट्री के लिए पिछले विश्व कप फाइनल के कमेंटेटर्स को भी शामिल किया गया है, जिसमें इंग्लैंड के नासिर हुसैन, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्ट इंडीज के इयान बिशप जैस मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर शामिल हैं। इन तीनों ने अपनी दमदार आवाज से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 2019 विश्व कप फाइनल को यादगार बनाया था।

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का धमाका, एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता 8वां स्वर्ण और 10वां रजत

इनके अलावा World Cup 2023 कमेंट्री बॉक्स में पाकिस्तान के वकार यूनिस, दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक, पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा और इंग्लैंड के माइकल एथरटन अपनी आवाज से लाइव मैच में दर्शकों को उत्साहित करते नजर आएंगे। इस मौज-मस्ती भरे माहौल में न्यूजीलैंड के साइमन डूल, जिम्बाब्वे के म्पुमेलेलो मबांगवा, भारत के संजय मांजरेकर, न्यूजीलैंड के केटी मार्टिन, भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक, ऑस्ट्रेलिया के डर्क नैनेस, वेस्ट इंडीज के सैमुअल बद्री, बांग्लादेश के अतहर अली खान और श्रीलंका के रसेल अर्नोल्ड जैसे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे।

Asian Games 2023: शूटिंग में गोल्ड-सिल्वर के बाद टेनिस में भारत को एक और सिल्वर मिला

पैनल प्रसारकों के नाम

World Cup 2023 पैनल में विश्व के कुछ प्रमुख प्रसारकों को शामिल किया जाएगा। जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी हर्षा भोगले, दक्षिण अफ्रीका के कास नायडू, इंग्लिश कमेंटेटर मार्क निकोलस, साउथ अफ्रीका की नताली जर्मनोस, ऑस्ट्रेलिया के मार्क हॉवर्ड और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर इयान वार्ड जैसे विश्व प्रसिद्ध प्रसारकों का नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here