वर्ल्ड चैम्पियन Christian Coleman पर लगा दो साल का बैन

1186
World Champion Christian Coleman have to face Two-Year Ban, will Miss TokyoOlympics latest sports news in hindi
File Photo of Christian Coleman
Advertisement

Christian Coleman नहीं खेल पाएंगे टोक्यो ओलंपिक

नई दिल्ली। पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैंपियन Christian Coleman पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

Christian Coleman अब इस कारण के चलते अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। इस 24 वर्षीय अमेरिकी धावक को मई में ही अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। वह 2019 में तीन बार नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में नाकाम रहे थे।

UEFA Champions League: फैंस नहीं देख सकेंगे Messi और रोनाल्डो की टक्कर

अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के अंदर तथाकथित ‘ठहरने के स्थान के नियम का तीन बार उल्लंघन करता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ता है। Christian Coleman इसके खिलाफ खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। उन्हें ओलंपिक स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने दोहा, कतर में 2019 में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।

Share this…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here