Asia Cup 2023 के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया

0
945
Asia Cup 2023 super 4 match ind vs SL, india beat sri lanka to enter final India vs SriLanka

कोलंबो। Asia Cup 2023: भारत एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया है। सुपर-4 के बेहद रोमांचक मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। स्पिन के लिए मददगार इस मैदान पर भारत की पूरी टीम 213 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 172 रनों पर ही समेट दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। इस लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए ना सिर्फ 5 विकेट झटके, बल्कि बल्लेबाजी करते हुए 42 रन भी बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

Asia Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में 214 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी श्रीलंका की टीम एक समय 25 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद समारविक्रमा और असालंका ने 43 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका की पारी को संभाला। यहां पर कुलदीप यादव ने दोनों को आउटकर भारत की पकड़ मैच पर मजबूत कर दी। 99 रनों के स्कोर पर श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके थे। यहां पर धनंजय डी सिल्वा और दुनिथ वेल्लालागे ने 63 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखा दी। रविंद्र जडेजा ने डी सिल्वा को शुभमन गिल के हाथों कैच करवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। डी सिल्वा ने 41 रन बनाए।

पावरप्ले में श्रीलंका को 3 झटके

टर्निंग विकेट पर 214 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में पथुम निसांका (6 रन) का विकेट गंवा दिया। कुसल मेंडिस (15 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 7वें ओवर में वह भी बुमराह का शिकार हो गए। 8वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने (2 रन) को पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका ने शुरुआती 10 ओवर में 39 रन बनाने में ही 3 विकेट गंवा दिए।

ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट

पहला (पथुम निसांका- 6 रन): तीसरे ओवर की पहली बॉल जसप्रीत बुमराह पर ने निसांका को आउट किया।

दूसरा (कुसल मेंडिस- 15 रन): 7वें ओवर की चौथी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने मेंडिस को पवेलियन लौटाया।

तीसरा (दिमुथ करुणारत्ने- 2 रन): 8वें ओवर की पहली बॉल पर मोहम्मद सिराज ने करुणारत्ने को आउट किया।

चौथा (सदीरा समरविक्रमा- 17 रन): 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने विकेट झटका।

पांचवां (चरिथ असालंका- 22 रन): 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने असालंका को आउट किया।

छठा (दसुन शनाका- 9 रन): 26वें ओवर की पहली बॉल पर जडेजा ने दसुन शनाका चलता किया।

सातवां (धनंजय डी सिल्वा- 41 रन): 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर जडेजा ने डी सिल्वा का विकेट झटका।

भारत ने दिया 214 रन का टारगेट

इससे पहले, Asia Cup 2023 में सुपर-4 स्टेज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 213 रन बनाकर 49.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। टीम ने वनडे इतिहास में पहली बार पूरे 10 विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। लेकिन इसके बाद इस घूमती पिच पर भारतीय टीम एक-एक रन के लिए तरसती दिखाई दी। श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने 5 और ऑफ स्पिनर चरिथ असालंका ने 4 विकेट लिए। वहीं मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्षणा को एक विकेट मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए।

PAK W vs SA W: यहां भी हुई पाक टीम की फजीहत, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया; कब्जाई सीरीज

वेल्लालागे के पंजे में फंसी टीम इंडिया

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। भारत के तमाम दिग्गज बैटर वेल्लालागे के आगे बेबस नजर आए और एक-एक कर अपना विकेट गंवाते रहे। वेल्लालागे ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल को आउट किया था। जबकि 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर 5वां विकेट हांसिल किया। वेल्लालागे ने शुभमन गिल (19 रन), विराट कोहली (3 रन), कप्तान रोहित शर्मा (53 रन), केएल राहुल (39 रन) और हार्दिक पंड्या (5 रन) को अपना शिकार बनाया।

80 रनों की ओपनिंग साझेदारी

भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने Asia Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में टीम को तेज शुरुआत दी। पावरप्ले के 10 ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा 39 और 18 रन पर नाबाद रहे। रोहित और शुभमन गिल ने 67 गेंदों पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा। मैच में रोहित ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।

दूसरा: विराट कोहली (3 रन): 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।

तीसरा : रोहित शर्मा (53 रन) : 16वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।

चौथा : केएल राहुल (39 रन) : 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने ​​​​​​​कॉट एंड बोल्ड किया।

पांचवां : ईशान किशन (33 रन) : 35वें ओवर में चरिथ असालंका ने दुनिथ वेल्लालागे के हाथों कैच कराया।

छठा : हार्दिक पंड्या (5 रन) : 36वें ओवर की आखिरी बॉल पर वेल्लालागे ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

सातवां : रवींद्र जडेजा (4 रन) : 39वें ओवर की 5वीं बॉल पर चरिथ असालंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

आठवां : जसप्रीत बुमराह (5 रन): 43वें ओवर की पहली बॉल पर चरिथ असालंका ने बोल्ड कर दिया।

नौवां : कुलदीप यादव (0 रन) : 43वें ओवर की दूसरी बॉल पर चरिथ असालंका ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।

रोहित 10 हजार रन बनाने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बैटर

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने करियर में एक और माइलस्टोन हांसिल किया। रोहित सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सेकेंड फास्टेस्ट बैटर बन गए हैं। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे, जबकि रोहित को 241 पारियां लगीं। हालांकि Asia Cup 2023 के इस मैच में भी रोहित अपनी अर्धशतकीय पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए और 53 रनों पर पवेलियन लौट गए।

शार्दूल की जगह अक्षर पटेल टीम में

Asia Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में कोलंबो की पिच के स्पिन को मदद करने की संभावना के चलते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने शार्दूल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चोटिल श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरे। वे पाकिस्तान के खिलाफ भी चोट के कारण टीम से बाहर थे। अय्यर को बैक इंजरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर पहले से बेहतर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

Asia Cup 2023: भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 228 रनों से दी शिकस्त

Asia Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here