Asia Cup 2023: श्रीलंका को लगा एक और झटका, स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

0
110
Asia Cup 2023 Another blow to Sri Lanka, star bowler injured

कोलंबो। Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले श्रीलंका की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, श्रीलंकाई टीम के चोटिल खिलाड़ियों के तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे पहले दुश्मन्था चमीरा और वानिंदू हसंरगा चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोट का शिकार हो गए हैं। एशिया कप के पहले दिलशान मधुशंका का चोटिल होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद..जिनकी हॉकी स्टिक की जांच करवाती थी विरोधी टीम, ठुकरा दिया था हिटलर का ऑफर

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका

श्रीलंका की Asia Cup 2023 की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोटिल हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा समिति के चेयरमैन अर्जुन डि सिल्वा ने बताया कि मदुशंका अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए और हो सकता है वह विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल नहीं कर पाएं।

Women’s Asian Hockey 5s World Cup Qualifier: भारत की धमाकेदार जीत, थाईलैंड को 7-2 से हराकर वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

2 खिलाड़ी पहले से ही हैं चोटिल

रिपोर्ट के अनुसार दुष्मंथा चमीरा भी चोटिल होने के कारण Asia Cup 2023 में नहीं खेल पाएंगे और विश्व कप के शुरुआती हिस्से में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी जांघ की चोट से उबर रहे हैं और इस खबर के अनुसार उनका भी एशिया कप के कुछ हिस्से में नहीं खेलने की संभावना है। लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा और मदुशंका की तिकड़ी जून और जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। स्टार तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में श्रीलंका को कासुन रजीता, प्रमोद मदुशान और मातिशा पाथिराना पर निर्भर रहना पड़ सकता है जबकि वानिंदु हसारंगा की जगह लेने के लिए उनके पास दुनिथ वेलालागे और दुशान हेमंता के विकल्प मौजूद हैं। श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 31 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

Asia Cup 2023: महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर मंथन, शुभमन गिल या ईशान किशन

एशिया कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी श्रीलंकाई टीम

पिछसे साल दाशुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हारकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इस बार श्रीलंका टूर्नामेंट की मेजबानी भी कर रहा है। Asia Cup 2023 के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के मुकाबले श्रीलंका में होने हैं। इसके अलावा फाइनल मुकाबला भी श्रीलंका में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें कैंडी में खेलेंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, एशिया कप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला वर्ल्ड कप में होना है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here