World Athletics Championship: गोल्ड मैडल तक कैसे पहुंचे नीरज चोपड़ा, यहां पढ़िए ..

0
100
World Athletics Championship 2023 This is how Neeraj Chopra got the gold medal

बुडापेस्ट। World Athletics Championship: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल इवेंट में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा का गोल्ड मैडल तक का सफर खासा रोमांचक रहा। नीरज को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम से कठिन चुनौती मिली, ये बात अलग है कि नदीम कभी नीरज से आगे नहीं निकल सके। नदीम ने भरसक प्रयास किए कि वो नीरज को पीछे छोड़ सकें लेकिन हमेशा की तरह नीरज उनसे आगे ही रहे।

यहां पढ़िए अलग-अलग अटैम्प्ट में फाइनल का रोमांच…

नीरज का पहला थ्रो फाउल

World Athletics Championship के फाइनल इवेंट में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा। पहले प्रयास में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने 83.38 मीटर स्कोर किया और टॉप पर रहे। नीरज चोपड़ा का अटैम्प्ट फाउल रहा और वे 12वें नंबर पर रहे। किशोर जेना ने 75.6 और डीपी मनु ने 78.44 मीटर थ्रो किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर डिस्टेंस तक भाला फेंका।

World Athletics Championship: कदमों में दुनिया, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास; बने वर्ल्ड चैम्पियन

दूसरे थ्रो पर टॉप पर नीरज

नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर स्कोर कर जेवलिन फाइनल का बेस्ट स्कोर किया और पहला स्थान हासिल कर लिया। जो आखिरी तक कायम रहा। दूसरे अटैम्प्ट में किशोर जेना ने 82.82 और पाकिस्तान के अरशद ने 82.81 मीटर थ्रो किया। डीपी मनु का थ्रो फाउल रहा, जबकि जर्मनी के जुलियन वेबर 85.79 मीटर के साथ दूसरे और चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच 84.18 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

तीसरे-चौथे थ्रो में अरशद का बेहतर प्रदर्शन

World Athletics Championship के तीसरे अटैम्प्ट में नीरज ने 86.32 मीटर थ्रो किया, उनके बाद अरशद नदीम ने 87.82 मीटर थ्रोकर नंबर-2 पोजिशन हासिल की। किशोर जेना का थर्ड अटैम्प्ट फाउल रहा, वहीं मनु ने 83.73 मीटर थ्रो किया। चाथे थ्रो में अरशद ने फिर 87 मीटर का आंकड़ा पार किया। जबकि नीरज ने चौथे अटैम्प्ट में 84.64 मीटर थ्रो किया, जबकि अरशद इस थ्रो में एक बार फिर नीरज के बेस्ट थ्रो के करीब पहुंचे, उन्होंने 87.15 मीटर थ्रो किया, लेकिन पहले नंबर पर नहीं आ सके। किशोर जेना ने चौथे प्रयास में 80.19 मीटर थ्रो किया, वहीं मनु का थ्रो फाउल रहा।

पांचवें थ्रो में नीरज भी 87 मीटर से पार निकले

चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच ने पांचवें अटैम्प्ट में 86.67 मीटर थ्रोकर तीसरा स्थान हासिल किया। नीरज ने इस अटैम्प्ट में 87.73 मीटर स्कोर किया, वहीं अरशद का थ्रो फाउल रहा। किशोर जेना ने अपना बेस्ट थ्रो कर 84.77 मीटर भाला फेंका और पांचवें नंबर पर पहुंचे। मनु 83.48 मीटर थ्रो फेंककर छठे नंबर पर रहे।’

World Athletics Championship: आज इतिहास रचेंगे नीरज चोपड़ा, गोल्ड पर नजरें, पाक बनेगा बाधा!

छठे थ्रो में डीपी मनु बेस्ट

World Athletics Championship में छठे अटैम्प्ट में भारत के डीपी मनु ने सबसे ज्यादा 84.14 मीटर स्कोर किया। इस राउंड में वादलेच और किशोर जेना का थ्रो फाउल रहा। अरशद नदीम 81.86 मीटर ही थ्रो कर सके और उन्हें सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। नीरज ने 83.98 मीटर थ्रो किया, लेकिन दूसरे अटैम्प्ट में किए गए 88.17 मीटर के अपने स्कोर के कारण उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here