Archery Asia Cup: भारत ने भेजी युवा टीम, 16 तीरंदाज पदकों की होड़ में

0
126
Archery Asia Cup 2022 Stage 2 indian squad tournament full schedule sports breaking news today

नई दिल्ली। Archery Asia Cup: 6 से 12 मई तक इराक के सुलेमानियाह स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने वाले तीरंदाजी एशिया कप 2022 स्टेज-2 में युवा खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत ने वर्ल्ड रैंकिंग वाले इस टूर्नामेंट में युवा टीम भेजी है। छह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज शामिल होंगे।

भारतीय टीम में 16 तीरंदाज हैं, जिसमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं हैं, जो इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। आयोजन के लिए चुने गए सभी तीरंदाजों की उम्र 20 वर्ष से कम है। बड़े नाम जैसे अतानु दास, दीपिका कुमारी, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और अभिषेक वर्मा इस मीट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

IPL 2022: जीत के साथ प्ले ऑफ का दावा मजबूत करेगी Rajasthan Royals

19 साल की साक्षी चौधरी महिला कंपाउंड Archery टीम का नेतृत्व करेंगी। साक्षी चौधरी ने मार्च में थाईलैंड में हुए एशिया कप 2022 स्टेज -1 में फाइनल में टीम की साथी परनीत कौर को हराकर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल पोलैंड में विश्व यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था।

पुरुषों की कंपाउंड Archery टीम की अगुवाई 19 वर्षीय ऋषभ यादव करेंगे, जिन्होंने स्टेज -1 इवेंट में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। इस बीच पुरुषों की रिकर्व टीम में राष्ट्रीय चैंपियन पार्थ सालुंके पदक के प्रबल दावेदार होंगे।

IPL 2022 LSG vs KKR: आज हारा तो बाहर हो सकता है Kolkata Knight Riders

मार्च में आयोजित हुए एशिया कप 2022 स्टेज -1 Archery विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने आठ पदक जीते थे। जिसमें दो स्वर्ण और छह रजत पदक शामिल थे।

इराक में होने वाले एशिया कप 2022 स्टेज -2 इवेंट में युवा भारतीय तीरंदाजों को इस साल के अंत में होने वाले एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रभावित करने का मौका मिला है।

GT vs MI IPL 2022: रोमांचक मैच में जीता Mumbai Indians, गुजरात फिर हारा

Archery Asia Cup सुलेमानियाहः भारत की टीम

रिकर्व मेनः जुएल सरकार, विनायक वर्मा, पार्थ सालुंके, मृणाल चौहान

रिकर्व वूमेनः भजन कौर, तिशा संचेती, लक्ष्मी हेम्ब्रोम, अवनी

कंपाउंड मेनः ऋषभ यादव, प्रथमेश जावकर, कुशल दलाल, प्रथमेश फुगे

कंपाउंड वूमेनः अदिति स्वामी, परनीत कौर, साक्षी चौधरी, प्रगति

Asian Games स्थगित, चीन में 10 सितंबर से होना था आयोजन

Archery Asia Cup 2022 सुलेमानियाह शेड्यूल

6 मई, शुक्रवार – आधिकारिक अभ्यास मैच

7 मई, शनिवार – रिकर्व और कंपाउंड के लिए क्वालीफिकेशन राउंड

8 मई, रविवार – टीम/मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन और फाइनल और व्यक्तिगत एलिमिनेशन

9 मई, सोमवार – टीम एलिमिनेशन और फाइनल

10 मई, मंगलवार – फाइनल कंपाउंड – व्यक्तिगत और टीम

11 मई, बुधवार – फाइनल रिकर्व – व्यक्तिगत और टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here