ICC Womens World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपने अभियान का करेगा आगाज

0
379

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्वकप 2022 (ICC Womens World Cup 2022) की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, वहीं फाइनल 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। उप-विजेता भारत 6 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में हुए बड़े बदलाव, किसी का प्रमोशन को किसी का हुआ डिमोशन

2017 में इंग्लैंड ने जीता था महिला विश्व कप 

2017 में आखिरी बार महिला वर्ल्ड कप खेला गया था जिसमें भारत को मेजबान इंग्लैंड ने 9 रन से शिकस्त देकर चौथी बार खिताब जीता था। भारत ने इस वर्ल्ड कप के लिए अपने कोर स्क्वाड को बरकरार रखा है। टीम की कप्तान अनुभवी मिताली राज होंगी, वहीं उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर है।

यूक्रेन के घायल और पीड़ितों की मदद के लिए बेचा जाएगा Chelsea Football Club !!

स्मृति मंधाना चोटिल

ICC Womens World Cup 2022 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर पर गेंद लगने की वजह से चोटिल हो गई थी। मगर मंधाना को फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है और वह टूर्नामेंट की शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगी।

Davis Cup: भारत और डेनमार्क के बीच होगी कड़ी टक्कर

महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

ISSF World Cup 2022: ईशा, निवेता और रुचिता की तिकड़ी ने जीता गोल्ड

ICC Womens World Cup 2022 में भारत का शेड्यूल

 भारत बनाम पाकिस्तान – 6 मार्च – सुबह 6:30 IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 10 मार्च – सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम वेस्टइंडीज – 12 मार्च – सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम इंग्लैंड – 16 मार्च – सुबह 6:30 IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 19 मार्च 2022 – सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम बांग्लादेश – 22 मार्च 2022 – सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 27 मार्च 2022 – सुबह 6:30 बजे IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here