Rohit Sharma ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए बनाया ये रिकॉर्ड

0
375
Rohit Sharma made record of most sixes for India in T20 cricket latest sports news in hindi

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने IPL 2021 के 51वें लीग मैच में राजस्थान रायल्स के खिलाफ 13 गेंदों पर 22 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान दो छक्के और एक चौका जड़ा और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 169.23 का रहा। अपनी पारी के दौरान लगाए दो जबरदस्त छक्कों की मदद से उन्होंने एक ऐसा रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया जो उनसे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में इससे पहले नहीं बनाया था। Rohit Sharma अब टी20 क्रिकेट में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Football: जर्मनी ने जारी किया Euro 2024 का लोगो, 10 शहरों में मैच

Rohit Sharma ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 400 छक्के 

Rohit Sharma ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाए और ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर दिया। रोहित शर्मा ने अपने टी20 क्रिकेट करियर के 355वे मैच में ये उपलब्धि हासिल की और 400 छक्के पूरे किए। वहीं टी20 क्रिकेट में वो 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1042 छक्के दर्ज हैं तो वहीं 758 छक्कों के साथ किरोन पोलार्ड दूसरे तो आंद्रे रसेल 510 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसेक बाद ब्रैंडम मैकुलम 485 छक्कों के साथ चौथे, सेन वाटसन 467 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

IPL 2021: आज ऐसी हो सकती है बैंगलोर और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सुरेश रैना ने जड़े 325 छक्कें

Rohit Sharma भारत की ओर से जहां टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने अब तक कुल 325 छक्के लगाए हैं। भारत की और से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने अब तक कुल 320 छक्के लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here