tokyo-paralympic-closing-cermony

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) खेलों का समापन रंगारंग कार्यक्रमों और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। भारत ने इस बार 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते। यह पैरालिंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अगला पैरालिंपिक 2024 में पेरिस में होगा। क्लोजिंग सेरेमनी में अवनि लेखरा भारतीय दल की ध्वजवाहक रहीं। 19 साल की इस शूटर ने टोक्यो में एक गोल्ड सहित दो मेडल अपने नाम दर्ज किए। अवनि ने SH1 कैटेगरी के 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल और 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अवनि के अलावा सिंहराज ने टोक्यो में दो मेडल जीते। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज और 50 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

Ind vs Eng: Rohit Sharma ने एक ही मैच में हासिल की ये खास उपलब्धियां 

भारत के 11 एथलीट ने लिया भाग

Tokyo Paralympics क्लोजिंग सेरेमनी में भारत के 11 एथलीट भाग ले रहे हैं। 24 अगस्त को उद्घाटन समारोह में 5 एथलीट भाग लिए थे। शॉटपुटर टेकचंद ध्वजवाहक थे। उन्होंने हाईजंपर मरियप्पन थांगवेलु की जगह ली थी। मरियप्पन हवाई यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जिसके बाद वह क्वारैंटाइन में चले गए थे और उनकी जगह पर टेकचंद को ध्वजवाहक बनाया गया था।

Ind vs Eng: हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना संक्रमित, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्य आइसोलेट

भारत ने जीते 19 मेडल

Tokyo Paralympics में भारत ने19 मेडल अपने नाम किए हैं। अब तक 53 साल में 11 पैरालंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालंपिक खेलों में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था। टोक्यो में अब तक 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं।

Ind vs Eng: K L Rahul पर ठोका जुर्माना, कटी 15% मैच फीस, जानिए वजह

बैडमिंटन में 4 खिलाड़ियों ने जीता पदक

Tokyo Paralympics में बैडमिंटन को पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया था। भारत से 7 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में हिस्सा लिया। इनमें से चार खिलाड़ी मेडल जीते। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने गोल्ड जीता, जबकि सुहास यथिराज ने सिल्वर और मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Tokyo Paralympics में 163 देशों के 4500 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Tokyo Paralympics खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। भारत के खाते में अब तक 19 पदक आए हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here