Paris Paralympics : इन खिलाड़ियों से भारत को पेरिस में गोल्ड की उम्मीद

0
284
Paris Paralympics 2024 India hopes for gold in Paris from these players

पेरिस। Paris Paralympics गेम्स के मेडल इवेंट का आज दूसरा दिन है। पहला दिन भारतीय एथलीट्स के लिए मिलाजुला रहा। सुकांत कदम, सुहास यथिराज और तरुण ने गुरुवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप मैचों में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, महिला एकल के ग्रुप चरण में मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। भारत की ज्योति गडेरिया को भी तगड़ा झटका लगा। वह महिलाओं की सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट साइकिलिंग स्पर्धा के क्वालिफाइंग दौर में 10वें और अंतिम स्थान पर रहकर बाहर हो गईं।

अब सवाल ये है कि 8 सितंबर तक चलने वाले इस पैरा एथलीट्स के महाकुंभ में भारत का प्रदर्शन कैसा रह सकता है। तो पेरिस में भारत को अपने गोल्ड मैडल्स की संख्या 10 तक पहुंचने की उम्मीद है। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारत ने 5 गोल्ड मैडल्स के साथ कुल 19 पदक जीते थे। भारतीय दल Paris Paralympics में अपने पदकों की संख्या 25 तक पहुंचाने की उम्मीद कर रहा है। इस खबर में जानेंगे उन पैरा एथलीट्स के बारे में जिनसे भारत को पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

Paris Paralympics 2024 का शानदार आगाज, तिरंगे के साथ उतरा भारतीय दल, पदकों की दौड़ आज से

सुमित अंतिल (मेंस जेवलिन थ्रो-F64)

टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित से भारत को एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है। सुमित ने टोक्यो में 68.55 मीटर का रिकॉर्ड ब्रेकिंग थ्रो किया था। टोक्यो के बाद से सुमित ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पेरिस 2023 और कोबे 2024 की वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता। 2023 हांगझोउ में हुए चौथे पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो करके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडा था।

मरियप्पन थंगावेलु (मेंस हाई जंप- T63)

Paris Paralympics मेंस हाई जंप में भारत को मरियप्पन थंगावेलु से काफी उम्मीदे हैं। थंगावेलु दो बार के पैरालंपिक मेडलिस्ट हैं। उन्होंने रियो 2016 में गोल्ड मेडल और टोक्यो 2020 में सिल्वर मेडल जीता था। बीते साल हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस इवेंट का गोल्ड थंगाावेलु ने अपने नाम किया था। लिहाजा उसी प्रदर्शन की उनसे पेरिस में भी उम्मीद है। मरियप्पन के साथ ही शरद कुमार और शैलेश कुमार भी इस इवेंट में मेडल की बड़ी होप हैं। इसके सामने अमेरिका के सैम ग्रेवी और एज्रा फ्रेंच की चुनौती होगी।

ICC Test Rankings: टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ हो गया खेला

अवनी लखेरा (शूटिंग)

भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा से भी इंडियन फैंस को गोल्ड मैडल की उम्मीद है। अवनी ने टोक्यो पैरालंपिक में एक गोल्ड सहित दो मैडल अपने नाम किए थे और वो पैरालंपिक खेलों के एक ही स्पोर्ट इवेंट में दो मेडल जीतने वालीं पहली शूटर बनी थीं। उनके बाद हाल ही में पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। Paris Paralympics में अवनी शूटिंग के 3 इवेंट्स में भाग लेंगी।

शीतल देवी (आर्चरी)

17 साल की शीतल देवी ने छोटी-सी उम्र में अपना नाम बनाया है। दुनिया में बिना आर्म के आर्चरी करने वाले बहुत कम तीरंदाज है। इस पैरालिंपिक में शीतल उन 3 आर्चर में से एक हैं जो पैर की मदद से तीरंदाजी करेंगी। शीतल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वे इस बार मिक्स्ड और सिंगल्स के इवेंट में भाग लेंगी।

कृष्णा नागर (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स SH-6)

प्रमोद भगत पर बैन लग जाने के बाद से भारतीय दल में कम ही शटलर्स है जिनसे मेडल की उम्मीद है। उनमे से एक कृष्णा नागर हैं, जो बैडमिंटन की SH-6 कैटेगरी में टोक्यो में जीते गोल्ड को डिफेंड करने उतरेंगे।

Women’s T20 World Cup 2024 में कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड

मनीषा रामादास (बैडमिंटन विमेंस सिंगल्स SU-5)

मात्र 19 साल की उम्र में 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और इस साल की शुरुआत में सिल्वर जीतने वाली विमेंस बैडमिंटन स्टार मनीषा से Paris Paralympics गेम्स में मेडल की उम्मीद है। इंडिया की थुलैमाथि मुरुगेशन इस कैटेगरी की टॉप सीड प्लेयर हैं।

भविना पटेल (टेबल टेनिस, विमेंस सिंगल्स WS-4)

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के टेबल टेनिस इवेंट का मेडल लाना भारत के लिए सबसे बड़ी बात थी। टेबल टेनिस में भविना पटेल ने अपने से हाई रैंक की खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल जीता था। उनसे एक बार फिर से मैडल लाने की उम्मीद है।