रिटायर खिलाड़ियों को नौकरी के लिए सरकार खोलेगी एक हजार khelo India केंद्र

1664
Advertisement

khelo India: केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

काॅर्पोरेट घरानों से भी किया मदद का आह्वान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार रिटायर हो चुके खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत देशभर में एक हजार khelo India केंद्र खोले जाएंगे। जहां पर पूर्व खिलाड़ियों को नियुक्त किया जाएगा। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने फिक्की के 10वें वैश्विक खेल सम्मेलन टर्फ 2020 के दौरान यह जानकारी दी।

यूएई नहीं भारत में ही होगी इंग्लैंड-भारत सीरीज !!

रिजिजू ने बताया कि देशभर में एक हजार khelo India लघु केंद्र भी शुरू किा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी परेशानी में होता है तो इससे भावी पीढ़ियां हतोत्साहित होती हैं। वो खेल के प्रति आकर्षित नहीं हो पाते। यही कारण है कि रिटायर हो चुके खिलाड़ियों के रोजगार के लिए भी सरकार काफी गंभीर है। ताकि युवाओं को लगे कि खेलों में भी उनका करियर और भविष्य सुरक्षित है। इन खेलो इंडिया केंद्रों में पूर्व खिलाड़ियों को ही विभिन्नि श्रेणियों में नियुक्त किया जाएगा।

सीनियर टी20 चैलेंजर ट्राॅफी के लिए ये होंगे RCA की चयन समिति के सदस्य

उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि खिलाड़ियों और लाभार्थी के पास बिना किसी रुकावट के सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि, वित्तीय सहयोग पहुंचे। रीजिजू ने इस अवसर पर कारपोरेट घरानों से देश में खेल प्रेमी समाज के निर्माण में मदद करने का आह्वान भी किया।

RCA आयोजित करेगा राज्य स्तरीय सीनियर टी20 चैलेंजर ट्रॉफी 

रिजिजू ने कहा कि सरकारी समर्थन की कोई कमी नहीं है लेकिन हमारा देश ऐसा नहीं है जिसे खेलों के लिये जाना जाता हो। सरकारी प्रयास कभी पर्याप्त नहीं होते। लोगों के प्रयास, लोगों की भागीदारी से खेलों में सफलता मिलेगी। इस समारोह में ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के सीईओ मैट कैरोल और फिक्की अध्यक्ष डा. संगीता रेड्डी आदि ने भी भाग लिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply