Home sports CWG 2022 CWG 2022 : 9th क्लास की स्टूडेंट, 14 साल की उम्र और...

CWG 2022 : 9th क्लास की स्टूडेंट, 14 साल की उम्र और पदक जीतने की दावेदारी

0
CWG 2022 Anahat Singh Youngest Indian Athlete In Commonwealth Games, beat Jada Ross in Squash R1

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदक के सबसे बड़े दावेदारों में ओलंपिक मैडलिस्ट पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के पहले दिन इन नामचीन खिलाड़ियों की भीड़ में एक 14 साल की एथलीट सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी, नाम है अनाहत सिंह (Anahat Singh)।

अनाहत (Anahat Singh) राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में उतरी भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में अनाहत ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने उन्हें सबका फेवरेट बना दिया है। अनाहत ने अपनी उम्र से कई साल बड़ी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस की जेडा रॉस को लगातार तीन गेमों में शिकस्त दी। अनाहत ने पहला गेम 11-5 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में अनाहत एक बार फिर सीनियर जैडा रॉस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। दूसरा गेम अनाहत और भी आसानी से 11-2 से अपने नाम किया और 2-0 की बढ़त बना ली।

CWG 2022: मीराबाई चानू और लवलीना देंगी टक्कर, जानिए भारत का दूसरे दिन का शिड्यूल

तीसरे गेम में भी जेडा रॉस अनाहत के आगे। तीसरा और आखिरी गेम अनाहत ने 11-0 से जीत लिया और जैडा को एक भी अंक नहीं लेने दिया। इस तरह राउंड ऑफ 64 के मैच में अनाहत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए CWG 2022 के राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया। इस जीत के बाद अनाहत इमोशन भी हुईं। बाद में वह काफी खुश भी नजर आईं। उनकी मुस्कान ने पूरे देश के चेहरे पर खुशी ला दी। इस जीत के बाद अनाहत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।

CWG 2022 Day 1 Live: बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को धोया, सिंधु भी जीतीं

अनाहत का परिवार

13 मार्च 2008 को दिल्ली में जन्मीं अनाहत (Anahat Singh) के पिता गुरशरण सिंह पेशे से वकील हैं। वहीं, मां तानी सिंह इंटीरियर डिजाइनर हैं। अनाहत की बड़ी बहन अमीरा भी स्क्वैश प्लेयर हैं। वह अंडर-19 लेवल पर भारत की शीर्ष खिलाड़ियों में रह चुकी हैं। अमीरा स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद फिलहाल हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। वह अभी हार्वर्ड महिला टीम के लिए स्क्वैश खेलती हैं। अनाहत फिलहाल दिल्ली में कक्षा नौवीं की छात्रा हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version