Asian Games 2023 में खेल के रूप में शामिल होगा PUBG, ब्रेक डांस की भी होगी प्रतियोगिता

649
Advertisement

नई दिल्ली। Asian Games 2023: एशियाई खेलों के शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ये खेल पिछले साल आयोजित होने थे, लेकिन कोरोना के चलते इनका आयोजन इस साल चीन के होंगझोऊ शहर में 23 सितंबर से होगा। हालांकि, एशियाड में कई ऐसे खेल हैं जिस पर सभी की निगाहें रहेंगे। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग इन खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, शतरंज और क्रिकेट की वापसी हो रही है।

ICC Rankings: पाकिस्तान सीधे दो पायदान फिसला, भारत के पास नं. वन बनने का मौका

2018 में नुमाइशी के तौर पर शामिल हुआ ई-स्पोर्ट्स

2018 एशियाई खेलों में ई-स्पोर्ट्स को नुमाइशी खेल के तौर पर शामिल किया था। इसकी लोकप्रियता देखते हुए इसे होंगझोऊ Asian Games 2023 में पदक स्पर्धा के रूप में शामिल करने का फैसला लिया गया। इसमें दर्शक वीडियो गेमर को एक-दूसरे से भिड़ते देखते हैं। इसमें सात वीडियो गेम डोटा 2, फीफा ऑनलाइन-4, लीग ऑफ लीजैंड्स, एरेना ऑफ वेलोर, ड्रीम थ्री किंगडम्स, पबजी मोबाइल और स्ट्रीट फाइटर फाइव खेले जाएंगे। भारत 15 सदस्यीय पुरुष टीम भेजेगा।

ENG W vs SL W: इंग्लैंड की कप्तान ने 66 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, कब्जाई सीरीज; रच दिया इतिहास

ब्रेकडांसिंग, खेल या नृत्य की शैली

पेरिस ओलंपिक में पदार्पण करने जा रहे ब्रेकडासिंग या ब्रेकिंग खेल को पहली बार एशियाड में शामिल किया है। आलोचकों में इस बात को लेकर बहस है कि यह खेल है या नृत्य की एक शैली, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे खेल के रूप में मान्यता दी। Asian Games 2023 में भारत इस खेल में हिस्सा नहीं ले रहा है क्योंकि खेल मंत्रालय के मानदंडों पर खरा नहीं उतरने के कारण चार सदस्यीय टीम को मंजूरी नहीं दी।

Asia Cup 2023: आज टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से, प्लेइंग XI में दिखेंगे कई बदलाव

13 साल बाद हो रही शतरंज की वापसी

64 खानों का यह खेल 13 साल बाद Asian Games 2023 में लौट रहा है। भारत के लिए इसकी वापसी का यह सबसे बेहतर समय है क्योंकि आर प्रगनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोहा एशियाई खेलों 2006 में शतरंज शामिल था।

Asia Cup 2023: रिकॉर्ड 13वीं बार फाइनल में पहुँची श्रीलंका, रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

2018 के बाद क्रिकेट किया गया शामिल

एशियाई खेलों में 2018 के बाद क्रिकेट की वापसी टी-20 प्रारूप में होगी। ग्वांग्झू में 2010 और इंचियोन में 2014 खेलों में क्रिकेट शामिल था, लेकिन भारत ने टीम नहीं भेजी थी। Asian Games 2023 में इस बार भारत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीमें भेज रहा है और टीम इंडिया स्वर्ण पदक की दावेदार है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply