Woman’s Asian Champions Trophy: 20 भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, सुशीला चानू टीम से बाहर

0
72
Woman's Asian Champions Trophy 20 Indian women's hockey team announced, Sushila Chanu out of the team
Pic Credit: @TheHockeyIndia

नई दिल्ली। Woman’s Asian Champions Trophy के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान सविता पूनिया को सौंपी गई है, वहीं दीप ग्रेस एक्का को उपकप्तान बनाया गया है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाने वाला यह टूर्नामेेंट झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में एशियाड में कांस्य पदक जीता था। एशियाई टूर्नामेंट में भारत का सामना जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड से होगा।

World Cup 2023: IND vs PAK मैच खेलेंगे शुभमन गिल!, टीम से पहले पहुंचे अहमदाबाद

सुशीला चानू चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

Woman’s Asian Champions Trophy में भारतीय टीम की अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, चोटिल सुशीला को टूर्नामेंट के दौरान विश्राम दिया गया है। वे डॉक्टर की देख-रेख में अपना इलाज जारी रखेंगी। चानू भारतीय टीम की सबसे अनुभवी मिडफील्डरों में से एक हैं, ऐसे में आगामी टूर्नामेंटों के शुरु होने से पहले उनका फिट होना जरूरी है। उनकी जगह बलजीत कौर को 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सुशीला चीन के हांगझोऊ में खेले गए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी।

Arctic Open 2023: भारतीय शटलर्स का कमाल, श्रीकांत और सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

थाईलैंड से होगा भारत का पहला मैच

भारतीय महिला हॉकी टीम Woman’s Asian Champions Trophy में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, 28 अक्टूबर को भारत अपने दूसरे मैच में मलेशिया से भिड़ेगा। उसके बाद 30 अक्टूबर को तीसरे मैच में चीन तथा 31 अक्टूबर को चौथे मैच में जापान से सामना होगा। 2 नवंबर को होने वाले अंतिम और 5वें मैच में भारतीय टीम का सामना कोरिया से होगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 4 नवंबर और फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा।

World Cup 2023: बड़ी जीत का बड़ा इनाम, अंक तालिका में भारत की लंबी छलांग

Woman’s Asian Champions Trophy में भारतीय टीम

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचू देवी खारीबाम
डिफेंडर:  निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)
मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया
बैकअप खिलाड़ी: शर्मिला देवी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here