England vs Iran: गोल की बारिश में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से धोया

0
1688
Fifa World Cup 2022 Group b england vs iran Live Score Match harry kane bukayo saka

दोहा। England vs Iran: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे और ग्रुप बी के पहले मुकाबले (England vs Iran) में इंग्लैंड ने ईरान के खिलाफ गोल की बारिश कर दी। इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 के अंतर से धमाकेदार अंदाज में हराया। इंग्लैंड ने पहले हॉफ में 3 और दूसरे हॉफ में 3 गोल किए। ईरान के दोनों गोल दूसरे हॉफ में आए। England vs Iran मैच के हीरो बुकायो साका रहे, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए दो गोल ठोके। जबकि कप्तान हैरी केन ने दो गोल असिस्ट किए। ईरान के लिए मेहदी तरेमी ने दोनों गोल किए।

यह दूसरा मौका है जबकि फीफा वर्ल्ड कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने 6 गोल किए हैं। इससे पहले 2018 वर्ल्ड कप में पनामा के खिलाफ इंग्लैंड टीम ने 6 गोल ठोके थे। ईरान की इस धमाकेदार जीत ने वर्ल्ड कप जीतने के दावेदार माने जा रहे ब्राजील और अर्जेंटीना के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। ईरान के खिलाफ इंग्लैंड पूरे मैच के दौरान हावी दिखाई दिया। इस मैच में करीब 24 मिनट का इंजरी टाइम मिला। पहले हॉफ में 14 और दूसरे हॉफ में 10 मिनट का इंजरी टाइम दिया गया।

हाफटाइम तक इंग्लैंड को 3-0 से बढ़त

England vs Iran मैच का पहला हॉफ पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा। हालांकि ईरान ने पहले 30 मिनट तक इंग्लैंड के फारवर्ड्स को कोई मौका नहीं दिया और कई मौकों पर बेहतरीन डिफेंड किया। लेकिन आखिरी 15 मिनट में इंग्लैंड ने एक के बाद एक तीन गोल दागकर पहले हॉफ की समाप्ति तक ईरान पर 3-0 की बढ़त हांसिल कर ली थी। इंग्लैंड के लिए ज्यूड बेलिंघम, बुकायो साका और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किया। स्टार खिलाड़ी हैरी केन और हैरी मैग्वायर ने एक-एक गोल असिस्ट किया। इंग्लैंड को गोल करने के कुछ और मौके मिले लेकिन ईरान के डिफेंडर ने इंग्लैंड की बढ़त में इजाफा नहीं होने दिया।

इंग्लैंड के तीनों गोल

– इंग्लैंड के युवा फुटबॉलर ज्यूड बेलिंघम ने England vs Iran मैच के 35वें मिनट में शानदार गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। ल्यूक शॉ के पास पर ज्यूड ने हवा में उछलकर हैडर से बॉल को पोस्ट में डाल दिया।

– 43वें मिनट में बुकायो साका ने हैरी मैग्वायर के पास पर बाएं पैर से शानदार गोल किया। इसी के साथ इंग्लैंड की बढ़त 2-0 पहुंच गई।

– ईरानी गोलकीपर के चोटिल होने के कारण पहले हॉफ के बाद 14 मिनट का इंजरी टाइम दिया गया। इस इंजरी टाइम में रहीम स्टर्लिंग ने इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया। कप्तान हैरी केन ने यह गोल असिस्ट किया।

Fifa World Cup: आज तीन मुकाबले, इंग्लैंड के सामने होगी ईरान की चुनौती

ईरान के गोलकीपर चोटिल

England vs Iran मैच की शुरूआत में ही ईरान के गोलकीपर अलिर्जा बैरनवंद चोटिल हो गए। उनके चेहरे पर चोट लगने के बाद खून निकलने लगा था। इसके बाद मेडिकल टीम को मैदान पर बुलाया गया। काफी देर तक टीम उन्हें फर्स्ट एड देती रही। जिसके बाद मैच फिर शुरू हुआ लेकिन दो मिनट के बाद ही अलिर्जा बैरनवंद मैदान पर गिर गए। उन्होंने आगे खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद अलिर्जा की जगह होसैनी को बतौर बैकअप गोलकीपर मैदान पर उतारा गया।

Fifa World Cup: हार के साथ ही कतर ने बदल दिया फीफा का 92 साल का इतिहास

दूसरे हॉफ में भी गोलों की बारिश

Fifa World Cup 2022 के इस दूसरे मैच के पहले हॉफ में 3 गोल किए। तीनों ही गोल इंग्लैंड के खाते से निकले। दूसरे हॉफ में भी गोलों की यह बारिश बदस्तूर जारी रही। हालांकि इस बार ईरान ने भी अपना खाता खोला। इंग्लैंड ने मैच के 62वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। बुकायो साका ने टीम के लिए मैच का अपना दूसरा गोल किया। हालांकि इसके करीब तीन मिनट बाद ही ईरान ने पलटवार किया और मेहदी तरेमी ने टीम के लिए मैच का पहला गोल किया। मैच के 70वें मिनट में इंग्लैंड के कोच ने टीम में कुछ बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड को मैदान पर भेजा गया और मैदान पर आते ही उन्होंने कप्तान हैरी केन के शानदार पास पर गोलकर England vs Iran मैच का स्कोर इंग्लैंड के पक्ष में 5-1 कर दिया।

दूसरे हॉफ में 5 गोल

– मैच का चौथा गोल 62वें मिनट में आया। बुकायो साका ने अपना दूसरा और इंग्लैंड का चौथा गोल ठोका

– तीन मिनट बाद ही मेहदी तरेमी ने ईरान के लिए गोल दागकर अंतर को कुछ कम किया। अब स्कोर 4-1 था।

– मैच के 71वें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने गोलकर इंग्लैंड की बढ़त को 5-1 तक पहुंचा दिया।

– मैच के 90वें मिनट में जैक ग्रिलिश ने इंग्लैंड के लिए छठा गोल किया।

– मैच के आखिरी मिनट में मेहदी तरेमी ने पेनल्टी पर ईरान और खुद का दूसरा गोल दागा।

England vs Iran Live Score: स्टार्टिंग इलेवन

इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, किरन ट्रिपियर, डेक्लन राइस, ज्यूड बेलिंघम, मेसन माउंट, ल्यूक शॉ, बुकायो साका, हैरी केन, रहीम स्टर्लिंग।

ईरान: अलिर्जा बैरनवंद (गोलकीपर), सदेघ मोहर्रामी, एहसान हजसफी, मिलाद मोहम्मदी, अलीरेजा जहांबख्श, मुर्तजा पौरालीगंजी, मेहदी तरेमी, रौजबेह चेशमी, अली करीमी, माजिद हुसैनी, अहमद नौरोल्लाही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here