Home Cricket WPL Auction: आज मुंबई में सजेगा महिला क्रिकेटर्स का मेला, 30 स्लॉट्स...

WPL Auction: आज मुंबई में सजेगा महिला क्रिकेटर्स का मेला, 30 स्लॉट्स के लिए 165 खिलाड़ियों पर दांव

0
WPL Auction auction today at Mumbai, 5 teams will bid on 165 women players, only 30 slots left

मुंबई। WPL Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मिनी-नीलामी आयोजित करेगा। इस नीलामी में सभी पांच फ्रेंचाइजी-दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। नीलामी में कुल 165 प्लेयर्स हिस्सा लेंगी जिसमें अधिकतम 30 प्लेयर्स की किस्मत चमकने के चांस है क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली है। इन 165 खिलाडिय़ों में 104 भारतीय तो 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी में विदेशी खिलाडिय़ों के 9 स्लॉट खाली है, ऐसे में कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा होने वाला है।

NZ vs BAN : दूसरे टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स ने बचाई न्यूजीलैंड की लाज, बांग्लादेश 38/2

इस बार गुजरात जायंट्स का पर्स सबसे भारी

ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसा गुजरात जायंट्स के पास है। उसके पास 5.95 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। गुजरात के पास 10 स्लॉट्स भी खाली हैं। उसे 3 विदेशी प्लेयर्स को भी लेना होगा। WPL Auction में दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसके पास 2.25 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। वहीं उसके पास 3 स्लॉट खाली हैं। इनमें से एक विदेशी खिलाड़ी को लेना होगा। मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपए हैं और 5 खिलाडिय़ों की जगह खाली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 3.35 करोड़ रुपए हैं, उसे 7 खिलाड़ी चाहिए। यूपी वॉरियर्ज के पास 4 करोड़ रुपए हैं।

LLC: गंभीर, श्रीसंत और ‘फिक्सर विवाद’, अब समिति करेगी पूरे मामले की जांच

कुल पांच टीमें खर्च करेंगी 17.65 करोड़ रुपए

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए होने वाले WPL Auction में पांच टीमें कुल 17.65 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। यहां 30 खिलाडिय़ों को खरीदा जाना है। यूपी ने देविका वैद्य, शबनम इस्माइल और सिमरन को रिलीज किया है। आरसीबी ने कोमल जझाड, मेगन शट और प्रीति बोस को रिलीज किया है। इनके साथ और भी प्लेयर्स को रिलीज किया गया है। मुंबई ने हीथर ग्राहम और सोनम यादव समेत कुल पांच खिलाडिय़ों को रिलीज किया है। गुजरात ने मानसी जोशी और मोनिका पटेल समेत कई खिलाडिय़ों के रिलीज किया है। दिल्ली ने तारा नॉरिश और अपर्णा को रिलीज किया है। इस बार सबसे कम पैसा मुंबई के पास है। उसे एक विदेश खिलाड़ी भी लेना है।

IND vs SA: पहले टी20 में महज 48 घंटे शेष, लेकिन रविंद्र जडेजा और गिल अब तक छुट्टी पर, नहीं पहुंचे द. अफ्रीका

104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी रजिस्टर्ड

ऑक्शन लिस्ट में रजिस्टर्ड 165 खिलाडिय़ों में से 104 खिलाड़ी भारतीय और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं। विदेशी प्लेयर्स में भी 15 खिलाड़ी वे हैं, जो एसोसिएट देशों से हैं। WPL Auction लिस्ट में शामिल इन खिलाडिय़ों में 56 प्लेयर्स कैप्ड हैं यानी इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं, वहीं 109 प्लेयर (अनकैप्ड) को कोई अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है। ऑक्शन में शामिल खिलाडिय़ों की बेस प्राइस 10 लाख से लेकर 50 लाख तक है। 50 लाख बेस प्राइस में महज दो खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, 40 लाख बेस प्राइस में चार खिलाड़ी हैं। इसके बाद 30, 20 और 10 लाख की बेस प्राइस में खिलाडिय़ों की भरमार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version