Home Cricket World Cup 2023: IND vs PAK मैच खेलेंगे शुभमन गिल!, टीम से...

World Cup 2023: IND vs PAK मैच खेलेंगे शुभमन गिल!, टीम से पहले पहुंचे अहमदाबाद

0
World Cup 2023 shubhman gill reaches Ahmadabad, may play IND vs PAK match

अहमदाबाद। World Cup 2023: चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली में अफगानिस्तान को हराने के बाद अब टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंचने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मैच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस हाई वोल्टेज मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले से पहले शुभमन गिल पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वह भारतीय टीम के बाकी खिलाडिय़ों से पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

World Cup 2023: बड़ी जीत का बड़ा इनाम, अंक तालिका में भारत की लंबी छलांग

सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल World Cup 2023 के शुरुआती दो मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले उन्हें डेंगू हो गया था। चेन्नई में भारत ने पहला मैच खेला था, जहां गिल हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के लिए टीम इंडिया के साथ दिल्ली भी नहीं गए थे।  हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं। लेकिन शुभमन के खेलने को लेकर फिलहाल किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच महामुकाबला; ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत-पाकिस्तान मैच में खेलेंगे गिल?

खबर के मुताबिक शुभमन बुधवार की रात चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचे हैं, जबकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी गुरुवार दोपहर को यहां पहुंचेंगे। अच्छी खबर ये हैं कि गिल रिकवर हो गए हैं, अगर गिल फिट हुए तो उन्हें World Cup 2023 के हाई वोल्टेज मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। शुभमन गिल ने इस साल वनडे में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका ठीक होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। वह इस साल वनडे में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1,230 रन बना चुके हैं।

World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, रोहित की सेंचुरी

अब तक टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

भारतीय टीम ने World Cup 2023 में अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। उसने यह मैच 6 विकेट से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में भी भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत अपने नाम की। अब उसके सामने पाकिस्तान की टीम है, जो इस टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीतकर आ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version