World Cup 2023: रन बनाने में रिजवान ने कोहली को पछाड़ा, गेंदबाजों में शाहीन भी बुमराह से आगे निकले

0
80
World Cup 2023 pak vs ban muhammad rizwan enters in top 5 run scorers, shaheen afridi became top wicket taker

कोलकाता। World Cup 2023 में रोजाना कई रिकॉर्ड बन और टूट रहे हैं. इस बार के विश्व कप में आसानी से बड़े स्कोर बन रहे हैं। एक तरफ जहां बल्लेबाज रनों का अंबार खड़ा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। अब तक के मैचों के बाद जिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा है, यह जानना भी जरूरी है।

World Cup 2023: बिना विलियमसन द. अफ्रीका का सामना करेगी न्यूजीलैंड, ऐसी होगी प्लेइंग XI

रिजवान ने टॉप 5 में बनाई जगह, डिकॉक शीर्ष पर

World Cup 2023 में अब तक 31 मैच खेले गए हैं और लीग स्टेज में सिर्फ 14 मैच और बाकी हैं। इस दौरान कई कीर्तिमान बने और टूटे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। वहीं हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक टॉप पर कायम हैं। रिजवान ने सात मैचों में 71.80 की शानदार औसत और 98.90 की स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में अब तक उनके बल्ले से 36 चौके और 5 छक्के निकले हैं। रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

World Cup 2023: अंकतालिका में रोमांचक बदलाव, पाकिस्तान-अफगानिस्तान की उम्मीदें जिंदा; लेकिन राह मुश्किल

विराट कोहली सातवें स्थान पर पहुंचे, रोहित चौथे नंबर पर

विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। World Cup 2023 में उनके नाम 88.50 की औसत से 354 रन हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक 431 रन के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 413 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर 406 रनों के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र काबिज है तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा 398 रनों के साथ चौथे स्थान पर है।

World Cup 2023: पाकिस्तान को नसीब हुई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

बुमराह से आगे निकले शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अब World Cup 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम सात मैचों में 16 विकेट हो गए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा के नाम भी 16 विकेट ही हैं। वहीं भारत के जसप्रीत बुमराह 6 मैचों में 14 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर 14 विकेटों मिशेल सेंटनर और पांचवें स्थान पर 13 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here