World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच महामुकाबला; ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

0
82
World Cup 2023 aus vs sa match day, australia eyeing for first win, live updates and records, know the possible playing xi

लखनऊ। World Cup 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। बहरहाल, पैट कमिंस की टीम को पहली जीत का इंतजार है। साउथ अफ्रीकी टीम को पहले मुकाबले में जीत मिली थी। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी जीत की तलाश में उतरेगी। फिलहाल, साउथ अफ्रीकी टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है।

World Cup 2023: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, रोहित की सेंचुरी

लखनऊ के पिच का मिजाज

World Cup 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। खासकर, स्पिन गेंदबाजों को। ईकाना स्टेडियम की विकेट पर स्पिनरों के लिए ठीक-ठाक मदद होती है। हालांकि, इसके अलावा बल्लेबाजों के लिए रन बनाना भी आसान होता है। अगर बल्लेबाज शुरूआत के कुछ ओवर खेल लें तो उसके बाद बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। इस विकेट पर दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं।

World Cup 2023: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 273 रन का लक्ष्य, हशमतुल्लाह और अजमतुल्लाह की फिफ्टी

प्रचंड फॉर्म में हैं साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज

पिछले एक-डेढ़ महीने में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने वनडे में रनों का अंबार लगाया हुआ है। World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 400 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही घरेलू वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में 300 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया था। ऊपरी क्रम में क्विंटन डिकॉक और टेम्बा बवूमा अच्छी शुरुआत देने में माहिर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका का मिडिल ऑर्डर विध्वंसक है। रासी वान दर दुसें, ऐडन मारक्रम और डेविड मिलर तूफानी पारियां खेल चुके हैं। मारक्रम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में शतक ठोक वर्ल्डकप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम को उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

World Cup 2023: शुरूआती 8 मैचों में ही टूट गए कई रिकॉर्ड, चरम पर क्रिकेट का रोमांच

बेहतरीन फॉर्म में है डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई टीम को वह शुरुआत नहीं मिल पाई। जिसकी उन्हें उम्मीद की थी। टीम के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के आगे बेबस रहे। डेविड वॉर्नर की बेहतरीन फॉर्म ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छी खबर है। ऑस्ट्रेलिया को अफ्रीका जैसे धमाकेदार फॉर्म वाली टीम को हराना है तो बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। इसके अलावा एडम जम्पा का अन्य गेंदबाजों को साथ देना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने World Cup 2023 का सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए अपने अभियान की शुरुआत की। डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया खेमे के प्रमुख बल्लेबाज है। टीम इंडिया के खिलाफ मैच में भले ही अर्धशतक से चूक गए, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। वॉर्नर के फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। उन्होंने पिछले चार वनडे मैचों में से तीन में अर्धशतक जड़ा।

Pro Kabaddi League: रिकॉर्ड तोड़ ऑक्शन के बाद टीमें तैयार, देखिए पूरी लिस्ट

आज किस टीम को मिलेगी जीत?

World Cup 2023 के पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों के बड़े अंतर से हराया। हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ियों की फॉर्म को देखें तो कंगारूओं का पलड़ा भारी है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने अच्छी लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी की थी।

World Cup 2023: अंकतालिका में पाकिस्तान को बड़ा फायदा, लेकिन टॉप पर कायम है यह टीम

World Cup 2023 में आज के मैच की दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here