World Cup 2023: उलटफेर की शिकार इंग्लैंड और द. अफ्रीका में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, ऐसी होगी प्लेइंग XI

0
70
World Cup 2023 2nd match today eng vs sa, big match for both teams, live updates and records, know possible playing xi

मुंबई। World Cup 2023 में आज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए बेहद अहम होगा। दरअसल, दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में उलटफेर का शिकार हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स के हाथों हार झेलना पड़ी थी तो वहीं इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने पटखनी दे डाली थी। ऐसे में आज के मुकाबले में यह दोनों टीमें हर हाल में जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी।

World Cup 2023: रन बनाने में रोहित से आगे निकले रिजवान, बन गए नं. वन

इंग्लैंड टीम में होगी बेन स्टोक्स की वापसी, दो बदलाव संभव

अफगानिस्तान से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम में बेन स्टोक्स की जल्द से जल्द वापसी के संकेत मिल गए थे। इंग्लैंड के हेड कोच ने खुद World Cup 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में स्टोक्स की उपलब्धता की बात कही थी। अब जब स्टोक्स की वापसी होना तय है तो संभव है कि इंग्लिश टीम में धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को बाहर बैठना पड़े। इंग्लैंड में इसी के साथ दो और बदलाव भी हो सकते हैं। क्रिस वोक्स की जगह गुस एटकिन्सन और सैम करन की जगह डेविड विली को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है।

World Cup 2023: आज डबल हेडर वीकेंड, पहली जीत के लिए श्रीलंका का सामना नीदरलैंड से; ऐसी होगी प्लेइंग XI

वानखेड़े में देखने को मिल सकता है बड़ा स्कोर

वानखेड़े स्टेडियम हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। हालांकि, World Cup 2023 का यह मुकाबला शाम में होना है तो ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए टॉस महत्वपूर्ण हो जाता है। यहां पर छक्के-चौके की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो सकती है, क्योंकि इस मैच में उछाल होती है। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

World Cup 2023: वॉर्नर-मार्श के धमाकों में उड़ा पाकिस्तान, जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टॉप 4 में एंट्री

वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों का अब तक का सफर

साउथ अफ्रीका ने World Cup 2023 की शुरूआत में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सौ से अधिक रनों के अंतर से हराया लेकिन डच टीम से हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव के सामने टीम बिखर जाती है। इंग्लैंड की टीम भी हर विभाग में जूझ रही है और उसका मनोबल गिरा हुआ है। इस मैच में उसे बेन स्टोक्स की सेवाएं मिल सकती है जो पहले तीन मैच कूल्हे की चोट के कारण नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने बांग्लादेश को मात दी लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार ने उसका मनोबल गिरा दिया है।

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह

World Cup 2023 के आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स/गुस एटकिन्सन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वूड, रीस टॉप्ली।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावूमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी/जेराल्ड कोएत्जी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here