Home Cricket Lalit Modi के बेटे रुचिर की भी राजस्थान क्रिकेट से विदाई

Lalit Modi के बेटे रुचिर की भी राजस्थान क्रिकेट से विदाई

0
Lalit Modi son Ruchir removed as President of Alwar District Cricket Association

रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटाया

अलवर। पूर्व आईपीएल कमिश्नर Lalit Modi के बेटे रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अलवर जिला क्रिकेट संघ ने आज अपनी नई कार्यकारिणी चुन ली है। इसमें रुचिर मोदी किसी भी पद पर नहीं हैं। रुचिर मोदी को 2016 में अलवर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। फिर रुचिर ने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे।

RCB के खिलाफ बदलेगी पंजाब की हिट ओपनिंग जोड़ी

राजस्थान में अब क्रिकेट जगत में Lalit Modi युग का पूरी तरह अंत हो गया है। इससे पहले खुद ललित मोदी को नागौर जिला क्रिकेट संघ से हटाया गया था। वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं। Lalit Modi के राजस्थान क्रिकेट संघ से रिश्ते की वजह से ही बीसीसीआई राजस्थान क्रिकेट संघ को अनुदान नहीं दे रही है. लेकिन अब रुचिर मोदी की विदाई के बाद मोदी का राजस्थान क्रिकेट संघ से नाता आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से खत्म हो गया है।

Denmark Open: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

जितेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष

अलवर जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी में रुचिर मोदी की जगह जितेंद्र गुप्ता नए अध्यक्ष चुने गए हैं। अशोक कुमार गोयल उपाध्यक्ष, पवन गोयल सचिव, अशोक खंडेलवाल कोषाध्यक्ष और अशोक सिंघानिया व प्रमोद यादव जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं। वहीं एक्जक्यूटिव सदस्य के रूप में विजेंद्र गर्ग, राम बाबू शर्मा और अनिल यादव चुने गए गए हैं।

जून-2021 में ही होगा World Test Championship का फाइनल!!

गुटबाजी का शिकार हो रहा था राजस्थान क्रिकेट

उल्लेखनीय राजस्थान में Lalit Modi से विवाद के कारण क्रिकेट पिछले काफी समय से गुटबाजी का शिकार हो रही थी। इसके चलते राजस्थान में क्रिकेट के भविष्य पर अंधकार के बादल छा गए थे। बाद में लंबी-चैड़ी राजनीति के बाद डॉ. सीपी जोशी आरसीए के अध्यक्ष बने। तब जाकर राजस्थान क्रिकेट में कुछ शांति बहाली हुई, लेकिन फिर भी अंदरूनी उठापटक जारी रही। उसके बाद पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद आरसीए की कमान अब सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के हाथ में आ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version