IPL नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा!, हार्दिक के साथ बढ़ा तनाव; इनसाइड स्टोरी

0
48
IPL controversy between rohit Sharma and hardik pandya on peak, rohit thinking again to play ipl as batsman

मुंबई। IPL: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच कुछ समय से विवादों की खबरें हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी से जब से रोहित को हटाया गया है उसके बाद से यह बवाल ज्यादा बढ़ता दिख रहा है। अब जो इनसाइड स्टोरी जो सामने आई है उस मुताबिक यह लड़ाई तीन साल पहले शुरू हो गई थी। दरअसल यह बात तब की बताई जा रही है जब हार्दिक मुंबई इंडियंस छोडक़र गुजरात टाइटंस के साथ बतौर कप्तान जुड़ गए थे। इसका पूरा मामला था कप्तान से जुड़ा जहां से यह विवाद शुरू हुआ। अब जब आईपीएल 2024 का वक्त नजदीक है तो इसकी चर्चा जोरों-शोरों से होने लगी हैं।

IND vs ENG: तय हुआ टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम, सरफराज खान का डेब्यू फिर अटकेगा!

क्यों शुरू हुई रोहित-हार्दिक की लड़ाई?

इस बात की जानकारी सामने आई है कि यह मामला 2021-22 का है जब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। तब हार्दिक ने टीम मैनेजमेंट से कप्तान बनाने की मांग की थी। मगर फ्रेंचाइजी ने उस वक्त ऐसा करने से साफ मना कर दिया और रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाए रखा। इसके बाद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस छोड़ गुजरात टाइटंस का हाथ थाम लिया। फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपने पहले IPL सीजन में ही टीम को ट्रॉफी जीता दिए। इसके बाद दूसरे सीजन हार्दिक ने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरी तरफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन बतौर कप्तान खराब होता गया और टीम का भी ग्राफ गिरता गया।

ICC U-19 WC: टूटा भारत के चैम्पियन बनने का ख्वाब, ये गलतियां पड़ी भारी

मुंबई इंडियंस ने डाला आग में घी

कहते हैं कि हर कोई उगते हुए सूरज को सलाम करता है। फिर मुंबई इंडियंस ने भी वही किया और गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या के साथ डील की और उन्हें वापस ले आई। फिर उसके बाद आगामी IPL के लिए उन्हें कप्तान भी बना दिया गया और रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया। इसके बाद खासा बवाल मचा। फैंस नाराज हुए लेकिन फ्रेंचाइजी ने यहां से तीन साल पहले शुरू हुई इस खटपट को और बढ़ा दिया। खबरें ऐसी भी हैं कि रोहित शर्मा को एशिया कप 2023 से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का भी मन बना लिया था। लेकिन उसके बाद फ्रेंचाइजी ने मन बदल लिया और रोहित को बरकरार रखा। पर उनसे कप्तानी ले ली गई।

AUS W vs SA W: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 110 रन से हराया, 2-1 से जीती वन-डे सीरीज

पत्नी रितिका सजदेह ने खोला मोर्चा

हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर का एक वीडियो आया था जिसमें वह IPL में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर स्पष्टीकरण दे रहे थे। इसके बाद इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेंट किया था और उनकी बातों पर कहा था कि इसमें सबकुछ सच नहीं है। इसके बाद यह साफ था कि रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि बाद में यह वीडियो डिलीट भी कर दिया गया। फिर शनिवार को रोहित ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने अपने पत्नी के लिए लिखा कि हमेशा मेरे साथ खड़ी रहने वाली इंसान।

IND vs ENG: हो गया आधिकारिक, विराट कोहली पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर

रोहित शर्मा के आइपीएल में बतौर बल्लेबाज खेलने पर भी संदेह

अब अगर भविष्य की बात करें तो हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे यह तो तय है। वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी कहा गया कि वह बतौर बल्लेबाज IPL में खेलेंगे। लेकिन अभी जो माहौल है उस हिसाब से आगे क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते। हार्दिक वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेले हैं। अब वह सीधे आईपीएल में भी नजर आएंगे। वहीं 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वह खेलेंगे और उनका रोल क्या होगा इस पर फैसला आना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here