Sanju samson: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं कप्तान

177
IPL 2025, Big setback for Rajasthan Royals, captain Sanju Samson may be out of IPL 2025, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Sanju Samson : IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। यह घटना टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में देखने को मिली, जब वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी कर रहे थे। सैमसन ने 19 गेंदों में 31 रन बनाए और इसके बाद उन्हें दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से अब तक उनकी चोट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

BCCI का बड़ा एक्शन: ड्रेसिंग रूम विवाद और बीजीटी हार के बाद सपोर्ट स्टाफ में कटौती

मैच के दौरान कैसे चोटिल हुए Sanju Samson?

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। पारी के छठे ओवर में दिल्ली के गेंदबाज़ विप्राज निगम गेंदबाज़ी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने एक शॉट खेला जो लॉन्ग ऑफ की दिशा में गया, लेकिन उन्होंने रन लेने से मना कर दिया। इसके तुरंत बाद सैमसन को पसलियों में तेज़ दर्द महसूस हुआ।

Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा इसी महीने, तैयारियों को धार देने में जुटी टीम

फिजियो की जांच के बाद मैदान से लौटे

दर्द महसूस होते ही राजस्थान रॉयल्स का फिजियो मैदान पर पहुंचा और सैमसन की पसलियों की जांच की। उन्होंने मेडिकल ब्रेक के दौरान दर्द निवारक दवा भी ली, लेकिन राहत नहीं मिलने पर मैदान छोड़ना पड़ा। इस दौरान सैमसन ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।

Rajasthan अंडर-14 क्रिकेट टीम घोषित, खुषवर्धन सिंह कप्तान, कौस्तुब धनकड़ उपकप्तान नियुक्त

पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं Sanju Samson !

फिलहाल संजू सैमसन की चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह हाल ही में अंगूठे की सर्जरी के बाद मैदान पर लौटे थे और अब दोबारा चोटिल हो गए हैं। अगर यह चोट गंभीर हुई, तो वह आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, हल्की चोट की स्थिति में उनके जल्द वापसी की संभावना भी बनी हुई है।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी 20 ओवर में 188 रन बना लिए। मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक जीत दर्ज की।