IPL 2024: आज ‘ऑक्शन डे’..333 खिलाड़ी, 10 फ्रेंचाइजी; लगेगा 262.95 करोड़ का दांव

0
95
IPL 2024 Auction day today, auction will take place in Dubai, 10 teams and witness 333 players going under the hammer

दुबई। IPL 2024: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिर से आईपीएल का ऑक्शन डे आ गया। आज दुबई के कोका कोला एरिना में दोपहर 1 बजे से यह बड़ी नीलामी शुरू होगी। यह पहली बार है जब आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है। इस मिनी ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी स्क्वाड के खाली स्लॉट्स भरने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी। इस ऑक्शन में 333 खिलाडिय़ों के नाम पुकारे जाएंगे। इनमें से ज्यादा से ज्यादा 77 खिलाडिय़ों की किस्मत चमक पाएगी। दरअसल सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल खाली स्लॉट 77 ही बचे हैं। इन खाली स्लॉट्स के लिए इन फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन पर्स में कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं।

WI vs ENG: मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर मंडराया खतरा, होटल के बाहर दनादन फायरिंग; हाई अलर्ट

19 सेट में बांटा गया है रजिस्टर्ड खिलाडिय़ों को

IPL 2024 ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में शामिल 333 खिलाडिय़ों को 19 सेट में बांटा गया है। यहां बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर, कैप्ड और अनकैप्ड खिलाडिय़ों के अलग-अलग सेट होंगे जो एक के बाद एक अल्टरनेट चलते रहेंगे और रिपीट होते रहेंगे। आईपीएल में पहली बार ऑक्शन के लिए किसी महिला ऑक्शनर को चुना गया है। मलिका सागर यह भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यानी इस बार ह्यूज एडमिड्स नहीं होंगे। मलिका ने हाल ही में 9 दिसंबर को उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भी ऑक्शनर की भूमिका निभाई थी।

IPL 2024: नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी तैयार, इन विदेशी खिलाड़ियों पर होगी रुपयों की बरसात

इन खिलाडिय़ों पर लग सकता है बड़ा दांव

लंबे अरसे बाद IPL 2024 में वापसी कर रहे मिचेल स्टार्क इस ऑक्शन में डिमांड में रहने वाले हैं। उनके साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र के भी सबसे महंगे बिकने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन खिलाडिय़ों के अलावा, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, हैरी ब्रूक और जेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाडिय़ों पर भी खूब पैसा बरस सकता है।

IND vs SA: शानदार जीत के पांच बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने कर दिया कमाल

किसके पास कितने स्लॉट्स और कितना पैसा?

इस ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसा गुजरात टाइटंस के पास है। इस फ्रेंचाइजी के पास कुल 38.15 करोड़ रुपए हैं। वहीं सबसे कम रकम लखनऊ सुपर जायंट्स (13.15 करोड़) के पास बची है। सबसे ज्यादा व्यस्त कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी रहने वाली है। इन्हें IPL 2024 ऑक्शन में सबसे ज्यादा खिलाड़ी (12) चुनने होंगे। पिछले सीजन टीमों के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स था, यानी एक टीम ज्यादा से ज्यादा 95 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकती थी। इस बार पर्स में 5 करोड़ रुपए बढ़ाए गए हैं। यानी कि टीमें अपने 25 प्लेयर्स का स्क्वॉड बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं।

WTC Points Table: टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान की हार से हुआ फायदा

8 विदेशी प्लेयर्स की लिमिट

आईपीएल में इस वक्त 10 टीमें हैं। सभी फ्रेंजाइजी अपनी टीमों में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। इनमें ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं। इस वक्त कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम प्लेयर्स हैं। केकेआर में 12 और दिल्ली में 9 प्लेयर्स की जगह खाली हैं। ऐसे में IPL 2024 ऑक्शन के दौरान यही टीमें सबसे ज्यादा प्लेयर्स पर बोली लगाते नजर आएंगी।

IND vs SA: पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, अर्शदीप ने बरपाया कहर

लखनऊ के पास सबसे कम पर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास भी महज 14.5 करोड़ रुपए ही हैं। गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के पास भी 30 करोड़ से ज्यादा रुपए का पर्स बाकी है। IPL 2024 ऑक्शन के लिए 1166 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 830 भारतीय और 336 विदेशी प्लेयर्स शामिल थे। सभी 1166 प्लेयर्स के नाम फ्रेंचाइजी टीमों को भेजे गए। इनमें से 10 टीमों ने 333 प्लेयर्स को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया। इस कारण ऑक्शन में 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।

ENG vs WI: तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को धोया, साल्ट का तूफानी शतक

किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी?

2 करोड़ ऑक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 75 लाख की बेस प्राइस में 11 प्लेयर्स हैं। इनके अलावा 206 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख, 6 प्लेयर्स की 30 लाख, 4 प्लेयर्स की 40 लाख और 56 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं। IPL 2024 में हैरी ब्रूक, राइली रुसो, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, जेराल्ड कूट्जी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, शार्दूल ठाकुर, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, उमेश यादव, मुजीब उर रहमान, आदिल रशीद, रासी वान डर डसन, जेम्स विंस, शॉन एबट, जैमी ओवर्टन, डेविड विली, बेन डकेट और मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ की बेस प्राइज में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here