Home Cricket ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पहली बार विराट कोहली...

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, पहली बार विराट कोहली को पछाड़ा

0
ICC ODI Rankings Rohit Sharma created history, overtook Virat Kohli for the first time

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में अपनी दमदार बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड बना रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ICC ODI Rankings में पहली बार विराट कोहली को पछड़ा है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से सभी भारतीय फैंस का दिल जीत रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया इस समय अंक तालिका में टॉप पर चल रही है।

इन सभी उपलब्धियों के अलावा अब वे ICC ODI Rankings में शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। उनके साथ-साथ साउथ अफ्रीका के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी करिअर की नई ऊचईयों को छू रहे हैं। वहीं, भारतीय टीम के युवा स्टार शुभमन भी बाबर की बादशाहत खत्म करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Denmark Open: सिंधू और आकर्षी ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत और लक्ष्य सेन हारकर बाहर

रोहित ने लगाई लबी छलांग

ICC ODI Rankings में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 719 अंकों के साथ 5 स्थान की छलांग लगाकर अब छठे पायदान पर आ गए हैं। इससे पहले रोहित 684 अंकों के साथ 11वें पायदान पर मौजूद थे। रोहित ने अब-तक विश्व कप में अपने प्रदर्शन के चलते खूब तारीफें लूटी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित का बल्ला शांत दिखा। लेकिन, अगले ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर नया इतिहास रचा और विश्व कप में 8 शतक पूरे किये। तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रोहित की रेटिंग में उछाल देखने को मिला।

World Cup 2023: आज फिर होगा उलटफेर!, कीवियों के सामने अफगान चुनौती; जानिए प्लेइंग XI

टॉप-5 बल्लेबाजों में डी कॉक

डी कॉक ने श्रलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो शतकों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। लेकिन, नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए अपने तीसरे मैच में 20 रन पर आउट होने के बाद वे शीर्ष स्थान के करीब पहुंचने से चूक गए। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज ICC ODI Rankings में तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने हमवतन रासी वान डेर डुसेन को पछाड़ते हुए 742 अंक प्राप्त कर यह स्थान हासिल किया। वहीं, 732 अंकों के साथ वान डेेर डुसेन अब तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। सूची में टॉप पर चल रहे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 836 अंकों के साथ अब-भी अपनी बादशाहत कायम रखी हैं। वहीं, भारतीय युवा स्टार विश्व कप के पहले 2 मैच मिस करने के बाद भी 818 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बने हुए हैं।

World Cup 2023: अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फिर नीचे धकेला

बोल्ट और हेजलवुड में नंबर-1 की जंग

ICC ODI Rankings में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट बांग्लादेश के खिलाफ घातक प्रदर्शन के बाद बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान के करीब पहुंच गए हैं। ताजा रेटिंग अजडेट के बाद बोल्ट 659 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैैं। वे सूची में टॉप पर चल रहे जोश हेज़लवुड 660 अंकों से केवल एक अंक पीछे हैं। वहीं, एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट झटकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 656 अंकों के साथ अब तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

इनके अलावा में टॉप-5 गेंदबाजों में अफगानिस्तान के जादूगर राशिद खान 654 अंकों के साथ दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के ही स्पिनर केशव महाराज सात स्थान की लंबी छलांग लगाकर मुजीब उर रहमान के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दोनों गेंदबाजों के इस समय 644 अंक हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version