World Cup 2023: न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से मात दी

0
60
icc cricket world cup 2023 new zealand vs south africa Live Score SA vs NZ quinton de kock rassie van der dussen

पुणे। World Cup 2023 में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया है। शुरुआती 4 जीत के बाद यह न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के बल्लेबाजी लायक पिच पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रनों पर ही सिमट गई। अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में चौथी बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम के लिए रासी वैन डर डुसेन ने 133 रन और क्विंटन डी कॉक ने 114 रन की शतकीय पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 60 रनों की पारी खेली। ग्लेन की पारी के कारण ही न्यूजीलैंड कुछ देर तक संघर्ष कर सकी।

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हो गए। टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने ही होंगे। जबकि साउथ अफ्रीका आखिरी 2 में से एक मुकाबला जीतकर भी नॉकआउट में क्वालिफाई कर जाएगा।

World Cup 2023: रन बनाने में रिजवान ने कोहली को पछाड़ा, गेंदबाजों में शाहीन भी बुमराह से आगे निकले

अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने फेल हुए कीवी बल्लेबाज

World Cup 2023 358 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को उनके बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंत तक लड़ने वाले कीवी बल्लेबाज इस मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। टीम के लिए विल यंग ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेले ने 30 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।

Women’s Asian Champions Trophy: जापान को हराकर भारत ने लगाया जीत का चौका, वंदना ने रचा इतिहास

डी कॉक और वैन डेर डुसेन ने जड़े शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को पहला झटका कप्तान तेम्बा बवुमा (24 रन) के रूप में लगा। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रासी वैन डेर डुसेन ने इन फॉर्म बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक जमाते हुए 189 गेंदों में 200 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने तोड़ा, उन्होंने अफ्रीका के सेट बल्लेबाज डी कॉक को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया।

डी कॉक ने 116 गेंदों में 114 रन की शतकीय पारी खेली, यह उनका World Cup 2023 में चौथा शतक है। डी कॉक के आउट हो जाने के बाद वैन डेर डुसेन ने अपना स्वभाविक खेल जारी रखा। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलर के साथ मिलकर 43 गेंदों में 78 रन जोड़े। वैन डेर डुसेन ने 118 गेंदों में सर्वाधिक 133 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, मिलर ने वैन डेर डुसेन का साथ देते हुए 30 गेंदों में 53 रन बनाए।

World Cup 2023: अंकतालिका में रोमांचक बदलाव, पाकिस्तान-अफगानिस्तान की उम्मीदें जिंदा; लेकिन राह मुश्किल

डी कॉक ने की संगाकारा की बराबरी

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। डी कॉक ने World Cup 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 114 रन बनाकर अपना चौथा शतक पूरा किया। वे एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। डी कॉक एक विश्व कप सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुमार संगकारा के बराबर आ गए हैं। दोनों बल्लेबाज अब 4-4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 5 शतकों के साथ इस सूची के टॉप पर हैं। इस शानदार रिकॉर्ड के अलावा, डी कॉक विश्व कप के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी भी बन गए हैं।

World Cup 2023: पाकिस्तान को नसीब हुई जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बने डी कॉक

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद डी कॉक World Cup 2023 के टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने इस सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को पछाड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। डी कॉक ने इस सीजन में खेले गए 7 मैचों में 112.60 की औसत से 545 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक शामिल हैं। वे टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Women’s Asian Champions Trophy: भारत ने चीन को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, आज जापान से मुकाबला

World Cup 2023 में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और जेराल्ड कूटजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here