Home Cricket AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने ठोक दिए 416 रन, ऑस्ट्रेलिया को...

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने ठोक दिए 416 रन, ऑस्ट्रेलिया को 164 रनों से हराया

0
Aus vs sa ruthless hitting by heinrich klassen, innings og 174 runs, south africa scored 416 runs, defeated australia by 164 runs

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन के 83 गेंद में 174 रन की विस्फोटक पारी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 164 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 416 रन का विशाल स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 34.5 ओवर में 252 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

Asia Cup 2023 Live: शुभमन के शतक पर फिरा पानी; बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया, मुस्तफिजुर ने झटके 3 विकेट

दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया बड़ा रिकार्ड

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने वनडे फॉर्मेट में 7वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा कोई अन्य टीम वनडे इतिहास में 7 बार 400 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाई है। बहरहाल, साउथ अफ्रीकी टीम के नाम बड़ा रिकार्ड दर्ज हो गया है। वहीं, AUS vs SA मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Asian Games 2023 में खेल के रूप में शामिल होगा PUBG, ब्रेक डांस की भी होगी प्रतियोगिता

क्लासेन और मिलर की जोड़ी ने मचाया धमाल

AUS vs SA मैच में क्लासेन और मिलर ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। क्लासेन ने 38 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 19 गेंदों का और सामना कर शतक जड़ दिया। उन्होंने 57 गेंद पर अपना तीसरा शतक पूरा किया। दूसरे छोर पर मिलर उनका साथ दे रहे थे। क्लासेन की तूफानी पारी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि जब दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई तो उसमें मिलर का योगदान सिर्फ 38 रन का था। इसके बाद 150 रन की साझेदारी पूरी हुई तो मिलर का योगदान 52 रन और 200 रन की साझेदारी में 74 रन था। उन्होंने 45 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए।

ICC Rankings: पाकिस्तान सीधे दो पायदान फिसला, भारत के पास नं. वन बनने का मौका

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 15 ओवर में 221 रन बनाए

AUS vs SA मुकाबले में क्लासेन ने ऑन साइड में 113 और ऑफ साइड में 61 रन बनाए। उनकी तूफानी पारी का ही नतीजा था कि अफ्रीकी टीम ने आखिरी 15 ओवर में 221 रन बना डाले। इनमें आखिरी 10 ओवर में 173 रन बने। ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों ने 50 से ज्यादा रन दिए। लेग स्पिनर एडम जम्पा ने तो 10 ओवर में 113 रन लुटाए। जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 79 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 10 ओवर में 81 रन दिए। इसमें एक मेडन भी शामिल हुए। उन्हें एक सफलता मिली। माइकल नेसर ने 10 ओवर में 59 और नाथन एलिस ने 10 ओवर में 79 रन दिए। दोनों ने 1-1 विकेट लिया।

ENG W vs SL W: इंग्लैंड की कप्तान ने 66 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, कब्जाई सीरीज; रच दिया इतिहास

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पीछे छोड़ा

AUS vs SA मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 416 रन का विशाल स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने सातवीं बार वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में उसने भारतीय टीम को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड की टीम ने 5 बार ऐसा किया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने 2-2 बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version